मेक्सिको की ईंधन कंपनी पर ‘रैन्समवेअर’ के जरिए सायबर हमला – बिटकॉईन्स के माध्यम से ५० लाख डॉलर्स फिरौती की मांग

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरमेक्सिको सिटी: लैटिन अमरिका में दुसरें क्रमांक की ईंधन कंपनी के तौर पर पहचान प्राप्त पेमेक्सपर बडा सायबर हमला होने की बात सामने आयी है| ‘रैन्समवेअरका इस्तेमाल करके किए गए इस सायबर हमले की वजह से कंपनी के पांच प्रतिशत से भी अधिक कंप्युटर्स बंद हुए है और दैनंदिन आर्थिक व्यवहार एवं कम्युनिकेशन सिस्टिम पर असर होने की बात कही जा रही है| यह सायबर हमला करनेवाले हैकर्स ने बिटकॉइन्सके माध्यम से ५० लाख डॉलर्स फिरौती की मांग भी की है|

रविवार के दिन मेक्सिको की सरकारी एवं सबसे बडी ईंधन कंपनी पेमेक्सपर सायबर हमला होने की बात स्पष्ट हुई| सायबर हमले के बाद कंपनी के कंप्युटर्स पर फिरौती का संदेशा भी प्रसिद्ध किया गया| इसमें ४८ घंटे के दौरान ५६५ बिटकॉइन्सदेने की मांग की गई थी| फिलहाल बिटकॉइन्स की किमत के नुसार इस फिरौती की रकम करीबन ५० लाख डॉलर्स तक है| सायबर हमले में सभी निजी और संवेदनशील जानकारी पर कब्जा किया गया है और कंप्युटर्स ठिक से शुरू करने के लिए १४ दिनों का समय दे रहे है, यह धमकी भी हैकर्स ने दी है|

धमकी में दिया गया ईमेल और वेबसाईट डार्क नेटका हिस्सा होने का दावा वृत्तसंस्थाओं ने किया है| मेक्सिकन ईंधन कंपनी पर किए गए सायबर हमले के लिए डॉपलपेमरवर्ग के रेन्समवेअरका इस्तेमाल होने की बात कही जा रही है| यह रैन्समवेअरइससे पहले अमरिका के टेक्सास प्रांत के शहर में एवं चीन की कृषी मंत्रालय पर हुए सायबर हमलों के लिए इस्तेमाल किया गया था, यह जानकारी क्राउडस्ट्राईकइस सायबर सुरक्षा कंपनी ने दी है|

मेक्सिकन कंपनी पर हुआ यह सायबर हमला बडा नही है, यह दावा कंपनी ने किया है, पर कर्मचारी एवं कंपनी से जुडे सूत्रों ने इस हमले का दायरा काफी बडा होने की बात कही है| कंपनी के पेमेंटस्, ‘बिलिंग सिस्टिम्सएवं कम्युनिकेशन्सजैसे दैनंदिन व्यवहारों में कठिनाई आ रही है और मेलका इस्तेमाल पूरी तरह से बंद किया गया है| देश भर के पेट्रोल पंप एवं अन्य जुडे उपक्रमों को पोस्ट के जरिए संदेशा दिया जा रहा है| नजदिकी समय में कंपनी को बडा आर्थिक नुकसान बर्दाश्त करना होगा, यह संभावना भी व्यक्त की जा रही है|

पेमेक्सपर हुआ सायबर हमला मेक्सिको में इस वर्ष हुआ यह दुसरा बडा सायबर हमला साबित हुआ है| इससे पहले अप्रैल महीने में मेक्सिको की पांच बडी वित्तसंस्थाओं पर सायबर हमला किया गया था| इस सायबर हमले में करीबन डेढ करोड डॉलर्स से भी अधिक नुकसान हुआ था| इसके बाद लैटिन अमरिका की प्रमुख संस्था ने दिए रपट में मेक्सिको की कंपनियां सायबर सुरक्षा के नजरिए से कमजोर होने का इशारा दिया गया था| ‘पेमेक्सपर हुए नए सायबर हमले से इस इशारे का समर्थन होता दिखाई दे रहा है|

इस वर्ष के शुरू में सिंगापूर के एनटीयूविद्यापीठ ने प्रसिद्ध किए रपट में रैन्समवेअरवर्ग के सायबर हमलों से दुनिया भर की छह लाख से भी अधिक कंपनियों को झटका लग सकता है और इससे १९३ अरब डॉलर्स का नुकसान हो सकता है, यह बडी चेतावनी भी दी गई थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.