वैश्विक व्यवस्था में बड़ी उथल-पुथल हो रही है – ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनी

तेहरान – ‘वैश्विक व्यवस्था में बड़ी उथल-पुथल शुरू हैं। इस नई व्यवस्था में ईरान के शत्रुदेश अमरीका की शक्ति कम हो रही हैं। ईरान ने इस अवसर का लाभ उठाकर विदेश नीति में अपनी गतीशीलता बढ़ाकर पहल करनी होगी और अपनी गतिविधियां तेज़ करनी होगी’, ऐसा बयान ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता आयातुल्ला खामेनी ने कहा हैं। इसके साथ ही इस नई वैश्विक व्यवस्था में ईरान विरोधी गठबंधन नहीं होगा, यह विश्वास खामेनी ने व्यक्त किया है।

वैश्विक व्यवस्था‘अमरीका विश्व में ईरान का अहम शत्रु देश हैं। लेकिन, मौजूदा अमरीका के पास पहले की तरह मज़बूत नेतृत्व नहीं बचा। अमरीका में पिछले दो दशकों का सबसे कमज़ोर प्रशासन बागड़ोर संभाल रहा हैं। बराक ओबामा का प्रशासन जॉर्ज बुश से भी कमज़ोर था। बाद में डोनाल्ड ट्रम्प का प्रशासन ओबामा से भी कमज़ोर रहा और अब बायडेन का प्रशासन ट्रम्प से भी कमज़ोर हैं’, ऐसा दावा खामेनी ने किया। फिर भी अमरीका से होने वाला खतरा अभी टला नहीं हैं, ऐसा दावा खामेनी ने किया।

‘ईरान के विरोध में अरब देशों का गठबंधन बनाने का ऐलान अमरीका ने किया था। लेकिन, आज जो भी कुछ हो रहा है, वह बिल्कुल उल्टा हैं। अरब देश ईरान के साथ अपने ताल्लुकात सुधार रहे हैं। साथ ही बायडेन प्रशासन अपनी योजना के अनुसार ईरान के साथ परमाणु समझौता करने के लिए और प्रतिबंध लगाने की कोशिश में हैं। लेकिन, इसमें भी वह असफल हो रही हैं’, ऐसा मज़ाक खामेनी ने उड़ाया।

इसी बीच, यूक्रेन युद्ध का ज़िक्र करते हुए खामेनी ने यह कहा कि, इससे यूरोपिय मित्र देशों में ही मतभेद हुए और यह बात ईरान के लिए सहायक होने पर उन्होंने गौर फर्माया।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.