रशिया विरोधी जवाबी हमलों का ‘मेन स्ट्राईक’ अभी भी बाकी है – यूक्रेन के उप-रक्षा मंत्री का दावा

किव/मास्को – रशिया विरोधी जारी ‘काउंटर ऑफेन्सिव’ का नतीजों का अनुमान पहले ही व्यक्त करना बंद करे। इस अभियान का ‘मुख्य प्रहार’ बाद में होगा और इसके लिए यूक्रेन ने आरक्षित फौज भी तैयार रखी है, ऐसा दावा यूक्रेन के उप-रक्षा मंत्री हैना मैलिअर ने किया। यूक्रेन के अभियान की शुरूआत होने के बाद २० दिन बीते हैं और प्रचंड़ मात्रा में हथियार, पश्चिमियों ने प्रशिक्षित किए सैनिक और इंटेलिजन्स हाथ में होने के बावजूद यूक्रेन के इस अभियान को बड़ी कामयाबी नहीं मिली है। इस वजह से अमरीका के साथ अन्य पश्चिमी देशों में बेचैनी बढ़ी है और मैलिअर का बयान उन्हें आश्वस्त करने की कोशिशों का हिस्सा बनता है। 

‘मेन स्ट्राईक’रशिया-यूक्रेन युद्ध का एक साल पूरा होने के दौरान भी यूक्रेन के ‘काउंटर ऑफेन्सिव’ की चर्चा शुरू हुई थी। लेकिन, यूक्रेन ने यह अभियान पुख्ता कब शुरू होगा, इसकी जानकारी सार्वजनिक करना टाल दिया था। अमरीका के रक्षा विभाग के एक कर्मचारी ने यूक्रेन समेत अन्य कई अभियानों की जानकारी ‘लीक’ करने के बाद यूक्रेन की मुश्किलें अधिक ही बढ़ी थी। यूक्रेन के नेता साथ ही अधिकारियों ने विरोधी बयान करने से भ्रम अधिक बढ़ा था। यूक्रेन की सरकार इस अभियान में अधिक से अधिक देरी करने की कोशिश कर रही थी। लेकिन, पश्चिमियों के दबाव के कारण जून महीने के शुरू में यूक्रेन ‘काउंटर ऑफेन्सिव’ शुरू करने के लिए मज़बूर हुआ था। 

डोनेत्स्क, झैपोरिझिआ और खेर्सन इन तीन प्रांतों में जवाबी हमले शुरू किए गए। इसके २० दिन पूरे होने के दौरान यूक्रेन ने ८ गांव और कुछ क्षेत्र पर कब्ज़ा पाने की जानकारी प्रदान की है। लेकिन, रशिया ने खड़ा किए मज़बूत बचाव में छेद करने में यूक्रेन को सफलता नहीं मिली है। पश्चिमियों के उन्नत मिसाइल, रॉकेटस्‌, टैंक और अन्य सभी यंत्रणा हाथ में होने के बावजूद यूक्रेन विशेष सफलता हासिल नहीं कर सका और इससे पश्चिमी देश बेचैन हुए हैं। 

कुछ दिन पहले रशिया के राष्ट्रध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन का अभियान असफल होने का बयान करके काफी लोगों के हथाहथ होने का दावा किया था। इसके बाद अमरीका एवं यूरोप के अधिकारियों ने यूक्रेन को उम्मीद के अनुसार कामयाबी प्राप्त नहीं हो रही हैं, ऐसी प्रतिक्रिया दी थी। यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष वोलोदिमीर झेलेन्स्की को भी उचित प्रगति नहीं हो रही हैं, यह कबुल करना पड़ा झा। इस पृष्ठभूमि पर यूक्रेन की उप-रक्षा मंत्री हैना मैलिअर ने संघर्ष हो रहा हैं उस इलाकों का दौरा करके पश्चिमी देशों को आश्वस्त करने की कोशिश की है।

‘काउंटर ऑफेन्सिव’ का ‘मेन स्ट्राईक’ अभी बाकी है, यह कहकर मैलिअर ने आगे के समय में यूक्रेन अधिक बड़ा और व्यापक हमला करेगा, ऐसे संकेत दिए हैं। इसके लिए यूक्रेन ने आरक्षित फौज पीछे रखी हैं, यह दावा भी उन्होंने किया। साथ ही रशिया विरोधी अभियान में यूक्रेनी फौज हर दिन आगे बढ़ रही हैं, यह भी मैलिअर ने कहा। रशिया ने पूर्व यूक्रेन के कुछ हिस्सों में बड़े हमले करके यूक्रेन को झटका देने की कोशिश शुरू की है, यह जानकारी भी यूक्रेन की मंत्री ने इस दौरान प्रदान की।

इसी बीच, गुरुवार रात रशिया ने यूक्रेन की राजधानी किव समेत अन्य हिस्सों पर फिर से मिसाइळ हमले किए। इस दौरान रशिया ने १३ मिसाइलों के साथ एक ड्रोन का इस्तेमाल करने की जानकारी यूक्रेन ने साझा की। पश्चिम यूक्रेन में सेना के एक ‘रन वे’ के साथ हथियारों के भंड़ार को लक्ष्य करने की कोशिश होने का बयान यूक्रेन की सेना ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.