सूड़ान की राजधानी खार्तूम फिर से हवाई हमलों से दहल उठी – एक महीने के संघर्ष में कुल ११ लाख से भी अधिक नागरिक हुए विस्थापित

खार्तूम – सूड़ान की राजधानी खार्तूम फिर से हवाई हमलों से दहल उठी। शुक्रवार रात से ही राजधानी खार्तूम और करीबी क्षेत्र में हवाई हमलें शुरू होने की जानकारी सुत्रों ने प्रदान की। सेना के लड़ाकू विमान और अर्धसैनिक बलों के हेलीकॉप्टर्स खार्तूम में एक-दूसरे के ठिकानों को लक्ष्य कर रहे हैं, ऐसा कहा जा रहा है। इन हमलों के कारण राजधानी के कुछ हिस्सों में आग भड़कने से धुआं उठने के फोटो भी प्रसिद्ध हुए हैं। इन नए हवाई हमलों ने सूड़ान के दो विरोधी गुटों का युद्ध विराम करने के लिए शुरू कोशिश असफल होने की बात भी स्पष्ट की है।  

सूड़ान की राजधानीवर्ष २०२१ में सूड़ान की सरकार के विरोध में विद्रोह करने वाले सेनाप्रमुख जनरल बुरहान और अर्धसैनिक बल के प्रमुख जनरल दागालो का संघर्ष अधिक तीव्र हुआ है। पिछले कुछ दिनों में अमरीका, सौदी अरब, संयुक्त राष्ट्र संघ और अफ्रीकी महा संघ, अरब लीग ने इन दो विरोधी गुटों का युद्धविराम करने की कोशिश की। लेकिन, इसे सफलता हासिल नहीं हुई उल्टा यह हमले अधिक प्रखर होते दिख रहे है।  

सूड़ान की राजधानीसेना और अर्धसैनिक बल यह दोनों पक्ष सूड़ान का कब्ज़ा छोड़ने के लिए तैयार नहीं। साथ ही सूड़ान के इस संघर्ष में जीत हमारी ही होगी, ऐसा दावा इन दोनों दल प्रमुख कर रहे हैं और ऐसे में कोई भी गूट संघर्ष रोकने के लिए ज़रूरी पहल करने के लिए तैयार नहीं। एक महीने से अधिक समय से शुरू यह सूड़ान का गृहयुद्ध जल्द खत्म नहीं होगा, ऐसा दावा अंतरराष्ट्रीय विश्लेषक कर रहे हैं। इसी बीच पश्चिमी देश सूड़ान का संघर्ष खत्म करने के लिए सेना और अर्धसैनिक बल पर उचित दबाव नहीं बना रहे हैं, ऐसी शिकायतें माध्यम और मानव अधिकार संगठन कर रहे हैं।

इसी बीच, एक महीने से अधिक समय से शुरू इस संघर्ष के कारण देश में विस्थापितों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं। अबतक सूड़ान के लगभग ११ लाख नागरिक विस्थापित होने की जानकारी संयुक्त राष्ट्र संगठन ने साझा की है। इसी बीच, इस गृहयुद्ध में मारे गए लोगों की संख्या ८५० के करीब पहुंची हैं और तीन हज़ार घायल हुए हैं। सूड़ान के ‘डॉक्टर्स युनियन’ ने यह जानकारी साझा की। 

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.