म्यांमार के सागाइंग, थातलांग में जुंटा सेना के जनता पर हमले – करीबन २०० का अपहरण और १०० घरों में आगजनी

नेपित्यो – म्यांमार की लोकतांत्रिक सरकार का तख्ता पलटकर सत्ता हथियाने वाली जुंटा हुकूमत के जनता पर अत्याचार अधिक बढ़ते हुए दिख रहे हैं| पिछले दो दिनों में जुंटा सेना ने सागाइंग क्षेत्र से २०० स्थानीय लोगों का अपहरण किया है और इनमें ८५ बच्चों का समावेश है| इसके अलावा म्यांमार की सेना ने थातलांग इलाके में कम से १०० घरों को आग लगाने का आरोप स्थानीय लोगों ने लगाया है| इसी बीच म्यांमार की जनता इसके खिलाफ आक्रोश कर रही थी, तो बायडेन प्रशासन ने वॉशिंग्टन में आयोजित हो रही आसियान देशों की विशेष बैठक के लिए जुंटा हुकूमत के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है|

biden-myanmar-junta-military-2म्यांमार के सागाइंग प्रांत के चिनपोने गांव में म्यांमार की सेना ने लगातार तीन दिन छापे मारे| सेना ने ८५ बच्चों समेत कुल २०० लोगों का अपहरण करके उन्हें बंधक बनाया है| इनमें पांच वर्ष की आयु के बच्चों का सबसे अधिक समावेश होने का दावा किया जा रहा है| इस कार्रवाई का विरोध करनेवालों पर सेना ने गोलियां दागकर ९ को मार गिराया| इस गांव के लोग जुंटा हुकूमत के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह करनेवाली ‘पिपल्स डिफेन्स फोर्स’ (पीडीएफ) से जुडे थे| इसी कारण सेना ने यहां पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया, यह आरोप लगाया जा रहा है|

पश्‍चिमी म्यांमार के चिन प्रांत में स्थित थातलांग इलाके में सेना ने सौ से अधिक घरों को जला दिया| पिछले महीने से म्यांमार की सेना ने चिन प्रांत के अलग अलग हिस्सों में २६ बार आग लगाने के आरोप लगाए जा रहे हैं| इनमें से थातलांग इलाके को जुंटा हुकूमत ने विशेषकर लक्ष्य किया, ऐसी आलोचना हो रही है| कुछ महीने पहले चिन प्रांत के सैनिकों पर हमला करके उन्हें भारी मात्रा में नुकसान पहुँचाया गया था| म्यांमार की सेना का हेलीकॉप्टर भी लोकतंत्र के समर्थक विद्रोहियों ने मार गिराया था| इसके बाद बदले की आग से भड़की म्यांमार की सेना ने थातलांग क्षेत्र की जनता को लक्ष्य किया हुआ दिख रहा है|

biden-myanmar-junta-military-1चिन प्रांत की तरह वायव्य ओर के मागवे प्रांत में भी म्यांमार की सेना की भीषण हरकतें जारी होने की खबरें प्राप्त हो रही हैं| दो दिन पहले यहां के गांगो इलाके में सेना ने छापा मारके १० लोगों की निर्मम हत्या की थी| इसके अलावा पिछले महीने सेना ने मागवे प्रांत में हवाई हमले करने की घटनाएँ सामने आयी थीं| म्यांमार के अन्य प्रांतों की तरह मागवे के हथियारबंद गिरोह जुंटा हुकूमत के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं| ‘पीडीएफ’ से जुड़े गिरोह सेना और पुलिस बलों पर हमले कर रहे हैं, ऐसी भी खबरें प्रसिद्ध हो रही हैं| इनमें सेना के ३० सैनिक मारे जाने का दावा किया जा रहा है|

एक साल पहले म्यांमार की सेना ने एँग स्यैन स्यू की की लोकतांत्रिक सरकार का तख्ता पलटा था| इसके बाद सत्ता हथियाने वाली जुंटा हुकूमत ने म्यांमार में अपने विरोधियों पर कार्रवाईयां जारी रखी हैं| इसकी जानकारी विश्‍व में सार्वजनिक ना हो, इस उद्देश्य से जुंटा हुकूमत ने अंतरराष्ट्रीय एवं स्थानीय माध्यमों पर पाबंदी लगाई है| इसके बावजूद सोशल मीडिया के माध्यम से जुंटा हुकूमत की हरकतें विश्‍व के सामने आ रही हैं|

इसी बीच, लोकतांत्रिक सरकार का तख्ता पलटकर सत्ता हथियानेवाली जुंटा हुकूमत के प्रतिनिधियों को अमरीका ने ‘आसियान’ की बैठक के लिए बुलाया है| आनेवाले २८-२९ मार्च के रोज बायडेन प्रशासन ने वॉशिंग्टन में आसियान देशों की विशेष बैठक का आयोजन किया है| इस माध्यम से म्यांमार की जुंटा हुकूमत को स्वीकृति प्रदान हो रही है, ऐसी आलोचना हो रही है| मानव अधिकारों का पुरस्कार करने वाले बायडेन प्रशासन तक म्यांमार की जनता का आक्रोश पहुँच ही नहीं रहा, यही इससे स्पष्ट होता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.