जापान, फिलिपाईन्स रक्षा सहयोग मज़बूत करेंगे

टोकियो – इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता की पृष्ठभूमि पर जापान और फिलिपाईन्स रक्षा सहयोग अधिक मज़बूत कर रहे हैं। साथ ही समुद्री सुरक्षा की पृष्ठभूमि पर रणनीतिक सहयोग बढ़ाने का ऐलान भी दोनों देशों के विदेशमंत्रियों में चर्चा के बाद किया गया। जापान और फिलिपाईन्स के इस सहयोग पर चीन के बयान की उम्मीद है।

जापान के विदेशमंत्री योशिमास हयाशी और फिलिपाईन्स के विदेशमंत्री एन्रीक मनालो ने फोन पर बातचीत की। सेना और आर्थिक ताकत के बल पर ईस्ट और साऊथ चायना सी की स्थिति में बदलाव करने की कोशिशों को जापान का पूरा विरोध होने का इशारा जापान के विदेशमंत्री योशिमासा हयाशी ने इस दौरान दिया। स्पष्ट ज़िक्र किया ना हो, लेकिन जापान के विदेशमंत्री ने इस बयान से चीन कीआक्रामकता को लक्ष्य किया हुआ दिख रहा है।

इसके साथ ही साऊथ चायना सी में फिलिपाईन्स की समुद्री सीमा के मुद्दे का हल अंतरराष्ट्रीय नियमों के दायरे में निकालने के लिए जापान सहायता करेगा, यह हयाशी ने स्पष्ट किया। साल २०१६ में अंतरराष्ट्रीय अदालत ने फिलिपाईन्स के समुद्री क्षेत्र में चीन की घुसपैठ अवैध साबित की थी। साथ ही चीन ने इस समुद्री क्षेत्र से पीछे हटने की बात मानी थी। लेकिन, अंतरराष्ट्रीय अदालत का अवमान करके चीन ने साऊथ चायना सी में अपनी मनमानी जारी रखी है। चीन की यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है, ऐसी आलोचना भी जापान के विदेशमंत्री ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.