अमरीका-जापान के ५२ विमानों का युद्धाभ्यास

टोकियो – ईस्ट चायना सी क्षेत्र में चीन के विध्वंसक और लड़ाकू विमानों की घुसपैठ बढ़ रही है। इसी स्थिति में अमरीका और जापान की वायुसेनाओं ने संयुक्त युद्धाभ्यास किया। इसमें दोनों देशों के कुल ५२ लड़ाकू विमान शामिल थे, यह जानकारी सामने आ रही है।

पिछले हफ्ते ६ जुलाई को अमरीका के ३२ और जापान के २० लड़ाकू विमानों ने जापान के समुद्र, पैसिफिक समुद्र और ईस्ट चायना सी के क्षेत्र में बड़ा युद्धाभ्यास किया। इस दौरान सामरिक युद्ध कुशलता का अभ्यास करने की बात जापान की वायुसेना ने स्पष्ट की। दो दिन पहले अमरीका और जापान की नौसेनाओं ने सेंकाकू और ओकिनावा द्वीपों की सीमा में संयुक्त गश्त लगायी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.