सेन्काकू की सुरक्षा के लिए जापान की नौसेना का युद्धाभ्यास

टोकियो – चीन आनेवाले समय में सेन्काकू द्विपों पर कब्ज़ा करने की कोशिश करे तो अपने इन द्विपों की सुरक्षा की तैयारी के लिए जापान की नौसेना ने युद्धाभ्यास का आयोजन किया। दो दिन पहले चीन के विमान वाहक युद्धपोत ने जापान के मियाको की खाड़ी से सफर किया था। ऐसी स्थिति में जापान ने सेन्काकू की सुरक्षा के लिए आयोजित किए गए युद्धाभ्यास की जानकारी सार्वजनिक करके चीन को इशारा दिया हुआ दिख रहा है।

Japan-Senkaku-Islandजापान के सरकारी सूत्रों ने स्थानीय माध्यमों से बातचीत करते हुए सेन्काकू द्विपों की सुरक्षा से संबंधित युद्धाभ्यास की जानकारी सार्वजनिक की। पिछले महीने २० नवंबर से हुए इस युद्धाभ्यास में जापान की नौसेना के विध्वंसक एवं तटरक्षकबलों के गश्‍तपोत थे। सेन्काकू द्विपों के क्षेत्र में विदेशी विध्वंसकों के घुसपैठ करने पर सख्त जवाब देने का युद्धाभ्यास इस दौरान किया गया।

जापान के सरकारी सूत्रों ने इसका ज़िक्र नहीं किया। लेकिन, यह युद्धाभ्यास चीन के खतरे के मद्देनजर किए जाने की बात स्पष्ट है। सेन्काकू द्विपों पर जापान का प्रशासन मौजूद है। लेकिन, चीन द्विपों का ज़िक्र दियोवू के तौर पर करके अपना हक जता रहा है। इसके लिए चीन ने सेन्काकू द्विपों की सीमा में विध्वंसक एवं गश्‍तपोत रवाना किए थे। कुछ वर्ष पहले चीन के नागरिकों ने सेन्काकू द्विपों पर उतरकर झंड़ा फहराने की कोशिश की थी। इस मामले में अमरीका और यूरोपिय मित्रदेशों ने जापान का समर्थन किया था।

Senkaku-Islandपिछले कुछ दिनों से जापान ने अपनी सैन्य नीति आक्रामक बनायी है। जापान की सुरक्षा ताइवान की सुरक्षा पर निर्भर होने का बयान जापान के नेता बड़ी तीव्रता से कह रहे हैं। इसी बीच जापान के पूर्व प्रधानमंत्री एबे शिंजो यह इशारा दे रहे हैं कि, यदि चीन ने ताइवाव पर हमला किया तो वह चीन के लिए आत्मघात साबित होगा। इसके अलावा कुछ दिन पहले जापान ने चीन का खतरा रेखांकित करके अपने रक्षाखर्च में बढ़ोतरी की थी।

ऐसे में पिछले महीने सेन्काकू की सुरक्षा के लिए आयोजित किए गए युद्धाभ्यास की जानकारी अब सार्वजनिक करके जापान चीन को इशारा दे रहा है, यह दावा किया जा रहा है। चीन का विमान वाहक युद्धपोत अपने बेड़े के साथ फिलहाल इंडो-पैसिफिक क्षेत्र का सफर कर रहा है। दो दिन पहले इस युद्धपोत ने जापान के ओकिनावा द्विपों के करीबी मियाको की खाड़ी से यात्रा करके जापान को इशारा दिया है, ऐसा सैन्य विश्‍लेषक कह रहे हैं। ऐसी स्थिति में जापान ने एक महीना पहले किए अपने युद्धाभ्यास की जानकारी सार्वजनिक करने की ओर विश्‍लेषक ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.