बर्ड फ्लू का नया विस्फोट वैश्‍विक महामारी में तब्दील होगा – इस्रायली वैज्ञानिकों का इशारा

जेरूसलम – इस्रायल में ‘बर्ड फ्लू’ का नया विस्फोट हुआ है और यह बड़ी वैश्‍विक महामारी में तब्दील हो सकता है, ऐसा इशारा इस्रायली वैज्ञानिकों ने दिया है। इस्रायल में शुरू हुई महामारी में लगभग ५.५ हज़ार वन्य बगले मृत हुए। यह बगले यूरोप, एशिया और अफ्रीका महाद्विपों में यात्रा करते हैं, यह बात सामने आयी है। इतनी बड़ी संख्या में बगलों के मरने की यह पहली घटना होने का बयान इस्रायली वैज्ञानिकों ने किया है।

वैश्‍विक महामारीसितंबर से नवंबर तक के तीन महीनों के दौरान यूरोप के प्रमुख देशों के अलावा जापान एवं रशिया में ‘बर्ड फ्लू’ की बड़ी महामारी शुरू होने से लाखों पक्षियों को कत्ल करना पड़ा था। इसके बाद अब इस्रायल के ‘हुला नेचर रिज़र्व’ में यह विस्फोट होता देखा गया है। यूरोप से अफ्रीका और एशिया जा रहे और वापस लौट रहे हज़ारों वन्य बगले ‘हुला नेचर रिज़र्व’ में आश्रय लेते हैं। इनमें से लगभग ५.५ हज़ार बगले मृत हुए हैं। इस क्षेत्र में दाखिल हो रहे बगलों में इनकी संख्या १५ प्रतिशत से अधिक होने का बयान इस्रायली वैज्ञानिकों ने किया है।

वैश्‍विक महामारी‘बर्ड फ्लू के विषाणुओं से मानव में फैलनेवाला संक्रमण जानलेवा हो सकता है। इन विषाणुओं में स्वयं की रचना बदलने की क्षमता है। यह बात बड़ी और भयंकर आपदा का कारण बन सकती है। कोरोना की महामारी में भी यही देखा गया है’, यह इशारा इस्रायली वैज्ञानिक योसी लेशेम ने दिया। इस्रायल के पर्यावरण मंत्रालय के प्रमुख वैज्ञानिक नोगा क्रॉनफेल्ड शॉर ने हुला नेचर रिज़र्व में हज़ारों बगलों की मौत विश्‍व स्तर पर असर कर सकती है, यह इशारा भी दिया है।

‘पालतु पक्षियों में ‘बर्ड फ्लू’ पाया जाए तो उनका कत्ल करके पूरे इलाके का विसंक्रमीकरण किया जा सकता है। लेकिन, वन्य पक्षियों में ‘बर्ड फ्लू’ पाया जाए तो ऐसा कुछ भी करना नहीं किया जा सकता। इसकी वजह से इस महामारी का दायरा कितना बढ़ेगा, इसका अनुमान नहीं है’, यह दावा योव मोत्रो ने किया। पिछले महीने चीन में ‘बर्ड फ्लू’ का मानवों में संक्रमण होने के २१ मामले सामने आए थे। इनमें से छह की मौत होने की जानकारी ‘वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन’ (डब्ल्यूएचओ) ने दी थी। इस पृष्ठभूमि पर इस्रायल का यह विस्फोट और वैज्ञानिकों का इशारा काफी अहमियत रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.