जापान भारत में पांच ट्रिलियन येन निवेश करने के लिए उत्सुक – जापान के उप-राजदूत का ऐलान

गुवाहाटी – अगले पांच सालों में जापान भारत में कुल पांच ट्रिलियन येन यानी ३.२० लाख करोड़ रुपये निवेश करने के लिए उत्सुक है, ऐसा भारत में नियुक्त जापान के उप-राजदूत कवाझू कुनिहिको ने कहा है। लेकिन, जापान के इस निवेश के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने का ज़िम्मा भारत को ही उठाना होगा। ऐसा हुआ तो ही जापान अपने निवेश का यह लक्ष्य पा सकेगा, इसका पुख्ता अहसास जापान के उप-राजदूत ने कराया।

पांच ट्रिलियन येनअसम के गुवाहाटी में शुरू ‘नैचरल अलायज्‌‍ इन डेवलपमेंट ऐण्ड इंटरडिपेंडन्स’ (एनएडीआई-नदी) परिषद के दौरान कुनिहिको ने अपने देश की भूमिका रखी। भारत और जापान के सभी क्षेत्रों में सहयोग स्थापित हो रहा है। २१वीं सदी में दोनों देशों के संबंध विकसित ही होते रहे। आनेवाले पांच सालों में जापान भारत में तकरीबन पांच ट्रिलियन येन निवेश करने के लिए उत्सुक है। रुपयों में यह राशि ३.२० लाख करोड़ तक की है। बुनियादी सुविधाएं, उत्पादन और मौसम संबंधी भारतीय क्षेत्र में निवेश करना जापान के लिए अहम होने का बयान कुनिहिको ने किया।

जापान को निवेश का यह लक्ष्य पांच सालों में प्राप्त करना है। लेकिन, इसके लिए भारत को अपनी ज़िम्मेदारी निभानी होगी। इसके बिना जापान यह ध्येय प्राप्त नहीं कर सकता, ऐसा जापान के उप-राजदूत ने स्पष्ट किया। निवेश के लिए अनुकूल माहौल बनाना यानी बिजली की स्थिर आपूर्ति, बुनियादी सुविधाओं के विकास को गति और स्थिर नीति की उम्मीद होने का बयान उप-राजदूत कुनिहिको ने किया।

भारत के अलावा जापान बांगलादेश में भी काफी निवेश कर रहा है, यह जानकारी भी कुनिहिको ने इस दौरान साझा की। एक ही देश प्रगति करे और उसके पड़ोसी देश पिछड़ा रहे, यह जापान की नीति नहीं हो सकती। इसी वजह से जापान भारत के पड़ोसी देशों की भारत की सहायता से आवश्यक सहायता कर रहा है, यह दावा कुनिहिको ने किया। साथ ही इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के देशों के लिए भी हमने आर्थिक स्वावलंबन और राजनीतिक स्वायत्ता की नीति अपनायी है।

इस मोर्चे पर इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के दैशों की सहायता के लिए भारत और जापान सहयोग कर रहे हैं, ऐसा कुनिहिको ने कहा। भारत की विदेश नीति में बंगाल की खाड़ी और ईशान कोण के क्षेत्रों को विशेष अहमियत दी जा रही है। इसे जापान के साथ जारी भारत के सहयोग में बड़ा स्थान होने के मुद्दे पर कुनिहिको ने इस दौरान ध्यान आकर्षित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.