इस्रायल का वेस्ट बैंक पर कब्ज़ा, यही अमरीका की मूल भूमिका – अमरिकी विदेश मंत्रालय

वॉशिंग्टन – ‘वेस्ट बैंक यह इस्रायल ने कब्ज़ा किया हुआ क्षेत्र है और यही अमरीका के बायडेन प्रशासन की भूमिका है’, ऐसी प्रतिक्रिया अमरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राईस ने दर्ज़ की है। बायडेन प्रशासन से पहले भी वेस्ट बैंक को लेकर अमरीका ने यही भूमिका अपनाई थी, यह बात प्राईस ने स्पष्ट की। अमरीका ने दो दिन पहले ही अंतरराष्ट्रीय अदालत पर लगाए गए प्रतिबंध हटाए थे। एक वर्ष पहले अंतरराष्ट्रीय अदालत इस्रायल विरोधी होने का आरोप लगाकर अमरीका के उस समय के ट्रम्प प्रशासन ने यह प्रतिबंध लगाए थे। बायडेन का प्रशासन इस्रायल के लिए अनुकूल भूमिका नहीं अपनाएगा, यह संदेश इसके ज़रिये दिया जा रहा है।

इस हफ्ते के शुरू में अमरीका के विदेश मंत्रालय की मानव अधिकारों से संबंधित रपट जारी हुई। इस रपट में ‘इस्रायल, वेस्ट बैंक और गाज़ा’ ऐसा स्वतंत्र ज़िक्र किया गया है। लेकिन, इसके अंदर के पन्नों में वेस्ट बैंक का ज़िक्र करते समय इस्रायल के कब्ज़ेवाला वेस्ट बैंक कहा गया है। इस पर अमरीका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राईस ने उत्तर देते समय बायडेन प्रशासन की भूमिका स्पष्ट की।

वर्ष १९६७ के युद्ध के बाद इस्रायल ने वेस्ट बैंक, गाज़ा और गोलान पहाड़ियों के क्षेत्र पर कब्ज़ा किया, यह ऐतिहासिक सच्चाई है। अमरीका के पूर्व प्रशासनों की दोनों पार्टीयों की यही भूमिका रही थी और बायडेन प्रशासन ने भी यही भूमिका अपनाई है’, यह बात प्राईस ने स्पष्ट की। लेकिन, वेस्ट बैंक के ज्यू धर्मियों के लिए बनाए गए शरणार्थी शिविरों पर बयान करने से प्राईस दूर रहे।

ऐसे में अमरीका के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने जेरूसलम को इस्रायल की राजधानी का दिया गया दर्जा बायडेन प्रशासन नहीं हटाएगा, यह बात अमरीका के विदेशमंत्री एंथनी ब्लिंकन ने कही। लेकिन, स्वतंत्र पैलेस्टिन के लिए इस्रायल पहल करे, इसके लिए बायडेन प्रशासन कोशिश करेगा, यह ऐलान भी ब्लिंकन ने किया।

इसी बीच, दो दिन पहले ही युद्ध अपराधिक मामलों के लिए इस्रायल पर आरोप लगानेवाली अंतरराष्ट्रीय अदालत पर लगाए गए प्रतिबंध बायडेन प्रशासन ने हटाए थे। अमरीका के इस निर्णय पर इस्रायली माध्यमों ने नाराज़गी व्यक्त की थी। लेकिन, इस्रायल में फिलहाल सरकार गठित करने के लिए राजनीतिक गतिविधियाँ जारी हैं। इस वजह से अमरीका के इस निर्णय पर इस्रायल ने अभी अपनी प्रतिक्रिया दर्ज़ नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.