….ऐसे में विश्‍व में नया संघर्ष शुरू होने का खतरा – अमरीका के वरिष्ठ कूटनीतिज्ञ हेन्री किसिंजर

लंदन – नई वैश्‍विक रचना को लेकर अमरीका ने चीन की भूमिका भी समझनी चाहिए, वरना विश्‍व में नया संघर्ष शुरू होने का खतरा है, ऐसा इशारा अमरीका के ज्येष्ठ कूटनीतिज्ञ हेन्री किसिंजर ने दिया। ब्रिटिश अभ्यासगुट ‘कैथम हाऊस’ ने आयोजित किए एक कार्यक्रम के दौरान किसिंजर ने यह बयान किया।

‘यदि अमरीका ने चीन का पक्ष समझने की कोशिश नहीं की तो यूरोप में पहले विश्‍वयुद्ध से पूर्व जो स्थिति निर्माण हुई थी, वैसी ही स्थिति निर्माण हो सकती है। दीर्घकालीन संघर्ष होंगे। इनमें से कुछ संघर्षों का हल भी निकलेगा लेकिन, कोई एक संघर्ष नियंत्रण से बाहर जाने की संभावना भी है। ऐसा हुआ तो यह संघर्ष पहले विश्‍वयुद्ध से अधिक भयंकर परिणाम मौजूदा दौर में करवा सकता है’, ऐसा इशारा किसिंजर ने दिया।

कुछ महीने पहले किसिंजर ने यह इशारा दिया था कि, राष्ट्राध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद बायडेन चीन के साथ संवाद शुरू करने के लिए गतिविधियाँ शुरू करे, वरना पहले विश्‍वयुद्ध जैसे भयंकर संघर्ष की शुरूआत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.