पर्शियन खाडी में अमरिका ने बनाए नौसेना के मोर्चे में इस्रायल के शामिल होने से युद्ध की चिंगारी भडकेगी – ईरान के नौसेनाप्रमुख ने धमकाया 

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

तेहरान – ‘अमरिका ने पर्शियन खाडी में नौसेना का मोर्चा बनाने के लिए की हुई पहले से इस्रायल दूर रहें| पर्शियन खाडी से ही इस्रायल दूर रहे| अमरिका के पहल से बन रहे मोर्चे में इस्रायल शामिल होता है तो पर्शियन खाडी में युद्ध की चिंगारी भडकेगी’, इन शब्दों में ईरान के नौसेनाप्रमुख अलीरेझा तांगसिरी ने कडी चेतावनी दी है| वही, पर्शियन खाडी की सागरी यातायात की सुरक्षा के लिए विदेशी नौसेना की जरूरत नही है, यह आलोचना करके ईरान के विदेशमंत्री जावेद झरिफ ने अमरिका को लक्ष्य किया है| साथ ही अरब देश अमरिका को छोडकर ईरान के मोर्चे में शामिल हो, यह प्रस्ताव भी झरिफ ने रखा है|

पिछले कुछ महीनों से खाडी क्षेत्र के तनाव में काफी बढोतरी हुई है| सौदी अरब, यूएई के ऑईल टैंकर्स एवं सौदी के ईंधन परियोजनाओं पर मिसाइल हमलें हुए है| इन हमलों की वजह से ‘पर्शियन खाडी’ के समुद्री क्षेत्र की सुरक्षा के लिए अमरिका ने दुनिया भर के अपने मित्रदेशों को इस समुद्री क्षेत्र में युद्धपोत भेजकर अमरिका के नौसेना मोर्चे में शामिल होने के लिए निवेदन दिया है|

ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, यूएई एवं सौदी अरब ने अमरिका के इस निवेदन पर अपनी युद्धपोत, विध्वंसक एवं स्पेशल फोर्सेस का दल रवाना किया है| पर्शियन खाडी के द्वार पर ही अमरिका की ‘यूएसएस अब्राहम लिंकन’ यह विशाल विमानवाहक युद्धपोत मित्रदेशों के मोर्चे का नेतृत्व कर रही है| इस्रायल ने भी इस मोर्चे में शामिल होने का ऐलान किया है और इसके लिए इस्रायल ने तकनीकी सहायता प्रदान करने की तैयारी दिखाई है|

पर, अमरिका के इस मोर्चे में इस्रायल के शामिल होने से बेचैन हुए ईरान ने अब खुलेआम धमकाया है| ‘पर्शियन खाडी में विदेशी युद्धपोतों की गस्त गैरकानूनी है| साथ ही नौसेनाओं के इस अवैध मोर्चे की वजह से पर्शियन खाडी में संघर्ष का खतरा पहले ही बढ चुका है| ऐसी स्थिति में इस्रायल को इस मोर्चे में शामिल किया गया तो पर्शियन खाडी में युद्ध की चिंगारी भडके बिना नही रहेगी’, यह इशारा एडमिरल तांगसिरी ने दिया है|

इससे पहले भी ईरान ने पर्शियन खाडी में अमरिका के गश्त करने पर धमकाया था| अमरिकी युद्धपोत ने ईरान पर मिसाइल हमला किया तो इस के बाद इस्रायल का आयुष्य आधे से कम होगा और काफी जल्दी इस्रायल का नाश होगा, यह इशारा ईरान ने दिया था| ईरान के इन धमकियों पर गंभीरता से संज्ञान लेकर इस्रायल ने भी ईरान पर जोरदार हमलें करने का ऐलान किया था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.