ईरान में अपनी गुप्त गतिविधियों की जानकारी इस्रायल ने अमरीका को पता नहीं लगने दी

वॉशिंग्टन – सीरिया में ईरान से संबंधित ठिकानों पर हुए हमलों की इस्रायल ने पहले ही अमरीका को सूचना की थी। लेकिन, ईरान में गुप्त हमलों को लेकर इस्रायल ने अमरीका को अंधेरे में रखने की जानकारी सामने आ रही है। ईरान के परमाणु वैज्ञानिकों पर हुए हमले की जानकारी इस्रायल ने बायडेन प्रशासन को पता नहीं लगने दीं, ऐसा अमरिकी समाचार चैनल ने कहा है।

पिछले महीने ईरान के रिवोल्युशनरी गार्डस्‌‍ के वरिष्ठ अधिकारी सय्यद खोदाई एवं अन्य एक परमाणु वैज्ञानिक की दिन दहाड़े हत्या की गई थी। इस हत्याकांड़ के पीछे इस्रायल के होने का आरोप ईरान ने लगाया था। इस्रायल ने ईरान के इन आरोपों पर बयान नहीं किया। लेकिन, अमरीका के प्रमुख अखबार ने इसके लिए इस्रायल को ज़िम्मेदार बताया था।

ऐसे में अब ‘सीएनएन’ नामक अमरिकी समाचार चैनल ने भी बायडेन प्रशासन के सूत्रों के दाखिले से इन हमलों के पीछे इस्रायल के होने का बयान किया है। खोदाई या ईरान के अन्य टार्गेटस्‌‍ पर कार्रवाई करने से पहले या कार्रवाई के बाद भी इस्रायल ने बायडेन प्रशासन को आगाह नहीं किया, ऐसा अमरिकी समाचार चैनल का कहना है। इस वजह से ईरान के मसले पर इस्रायल अभी भी बायडेन प्रशासन पर पूरा भरोसा करने के लिए तैयार ना होने की बात दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.