युक्रेन के मुद्दे पर रशिया को ईरान का ज़ोरदार समर्थन

तेहरान – ‘रशिया पर हमला करने का कोई मार्ग यदि खुला होता, तो नाटो ने किसी भी मर्यादा और सीमा का बंधन पाला नहीं होता। अगर रशिया युक्रेन पर हमला नहीं करता, तो पश्चिमी देशों के मोरचे ने रशिया के खिलाफ़ युद्ध का ऐलान किया होता’, ऐसा दावा करके ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्ला खामेनी ने रशिया ने युक्रेन पर की लष्करी कार्रवाई का समर्थन किया। साथ ही, युक्रेन की जनता को भुगतनी पड़ रहीं यातनाओं के लिए पश्चिमी देश ज़िम्मेदार होने का दोषारोपण खामेनी ने किया है।

समर्थनरशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन सिरिया और क्षेत्रीय गतिविधियों पर चर्चा करने के लिए ईरान के दौरे पर आये थे। सिरिया के संदर्भ में सहयोग बढ़ाने पर रशिया तथा ईरान और तुर्की के राष्ट्राध्यक्षों के बीच एकमत हुआ। उसी के साथ, पिछले साढ़ेचार महीनों से युक्रेन में जारी युद्ध के मुद्दे पर रशियन राष्ट्राध्यक्ष को ईरान से ज़ोरदार समर्थन मिला। स्वतंत्र और मज़बूत रशिया नहीं चाहिए, इसके लिए पश्चिमी देश युक्रेन के संघर्ष की आड़ में रशिया को लक्ष्य कर रहे होने का दोषारोपण ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता आयातुल्ला खामेनी ने किया।

समर्थनरशियन राष्ट्राध्यक्ष पुतिन, ईरान के राष्ट्राध्यक्ष रईसी और तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष एर्दोगन के बीच हुई इस बैठक के उपलक्ष्य में युक्रेन से अनाज की निर्यात के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। रशिया के कब्ज़े में होनेवाले, युक्रेन के अनाज से भरे जहाज़ जागतिक मार्केट में रवाना करने के लिए रशिया तैयार है। लेकिन उससे पहले, पश्चिमी देशों ने रशिया के अनाज की निर्यात पर जो प्रतिबंध लगाये हैं, उन्हें हटाया जायें, ऐसी माँग रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने की। साथ ही, रशिया और युक्रेन के बीच चर्चा हों इसलिए तुर्की ने की हुई मध्यस्थता का राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने स्वागत किया।

बता दें, पिछले हफ़्ते अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन खाड़ीदेशों के दौरे पर आये थे। रशिया और ईंधन की किल्लत के मुद्दों पर सऊदी अरब तथा अरब मित्रदेशों का समर्थन प्राप्त करने में बायडेन असफल साबित होने की ख़बरें आयीं थीं। लेकिन उसके दो हे दिनों में ईरान का दौरा करनेवाले रशियन राष्ट्राध्यक्ष पुतिन युक्रेन के मुद्दे पर अपने मित्रदेशों का समर्थन प्राप्त करने में सफल साबित हुए हैं, इस बात पर आन्तर्राष्ट्रीय विश्लेषक ग़ौर फ़रमा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.