ईरान के परमाणु समझौते की चर्चा खत्म हो रही है – ईरान अमरिकी सांसद का दावा

वॉशिंग्टन – साल २०१५ का परमाणु समझौता पुनः जीवित करने के लिए पिछले साल से हो रही कोशिशों को सफलता प्राप्त हो रही है, ऐसा दावा बायडेन प्रशासन ने कुछ हफ्ते पहले किया था। लेकिन, यह चर्चा अब असफल हुई है और अधिक आगे बढ़ने की संभावना ना होने की जानकारी बायडेन प्रशासन ने ही अमरिकी कांग्रेस को दी हुई जानकारी से स्पष्ट हो रहा है।

दो हफ्ते पहले ‘फॉरेन अफेयर्स कमिटी’ के सामने बायडेन प्रशासन ने ईरान के साथ हुई चर्चा की जानकारी पेश की। इसका कुछ हिस्सा अमरिकी सांसद डैरेल इस्सा ने स्थानीय अखबार से बोलते समय स्पष्ट किया। इसमें ईरान अपनी माँगों पर कायम है ऐसा बायडेन प्रशासन ने कहा। साल २०१५ के परमाणु समझौते में ईरान को कोई भी बलदाव नहीं चाहिये, ऐसी आलोचना भी बायडेन प्रशासन ने की, ऐसा इस्सा ने कहा।

ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रान्स परमाणु समझौते के लिए ईरान से बातचीत कर रहे देशों ने भी फिलहाल परमाणु समझौते की संभावना ना होने का ऐलान किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.