अफ़गान जनता तक भारत की सहायता पहुँचाने के लिए ईरान की पहल

नई दिल्ली/तेहरान – अफ़गानिस्तान की कड़ी ठंड़ के कारण वहां पर मानवीय संकट भयानक हो गया है। अन्न के लिए अफ़गान नागरिक अपने बच्चों को बेच रहे हैं, ऐसी दहलानेवाली खबरें प्रसिद्ध हुई थीं। भारत ने अफ़गान जनता तक गेहूं और वैद्यकीय सहायता प्रदान करने की तैयारी की है। लेकिन, यह सहायता प्रदान करने के लिए पाकिस्तान उतना उत्सुक नहीं है। इससे अफ़गानिस्तान में भारत की छवि बेहतर बनेगी, इस चिंता ने पाकिस्तान को परेशान कर रखा है। ऐसी स्थिति में ईरान ने भारत की सहायता अफ़गान नागरिकों तक पहुँचाने के लिए पहल करने की खबरें सामने आ रही हैं।

                                                          भारत की सहायता भारत की सहायता

शनिवार को भारत के विदेशमंत्री एस.जयशंकर और ईरान के विदेशमंत्री आमिर अब्दुल्लाहियान की फोन पर बातचीत हुई। इसमें कोरोना का संकट, ईरान के छाबहार बंदरगाह का विकास, ईरान के परमाणु कार्यक्रम का मसला और अफ़गानिस्तान की चुनौतियों की गहराई तक चर्चा हुई। अफ़गानिस्तान में सर्वसमावेशक सरकार का गठन होना आवश्‍यक होने पर दोनों नेताओं की सहमति हुई। साथ ही अफ़गान जनता के लिए भारत द्वारा भेजे जानेवाली पचास हज़ार मेट्रिक टन गेंहू, वैद्यकीय सहायता, कोरोना की वैक्सीन जैसी सहायता पहुँचाने के लिए ईरान उत्सुक होने की बात ईरान के विदेशमंत्री ने स्पष्ट की।

                                                  भारत की सहायता भारत की सहायता

जनवरी के पहले हफ्ते में ही भारत ने अफ़गान जनता के लिए दो चरणों में ईरान के रास्ते मानवीय सहायता भेजी थी। इससे पहले नवंबर में ‘डब्ल्यूएचओ’ के तहत भारत ने अफ़गान जनता के लिए १.६ टन वैद्यकीय सहायता प्रदान की थी। इसके अलावा भारत ने पाकिस्तान के रास्ते ५० हज़ार मेट्रिक टन गेहूं, वैद्यकीय सहायता और कोरोना की वैक्सीन भेजने का ऐलान किया था। लेकिन, इसके लिए पाकिस्तान ने भारत के सामने शर्तें रखी हैं। इन्हें स्वीकारने से भारत ने इन्कार किया। लेकिन, इस मसले पर अभी भी पाकिस्तान से बातचीत जारी होने की जानकारी भारत के विदेश मंत्रालय ने दी थी। इस पर अधिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। शनिवार को अफ़गानिस्तान की तालिबानी हुकूमत के विदेशमंत्री आमिर खान मोत्ताकी ईरान के दौरे पर थे। इसके बाद ईरान ने भारत की सहायात अफ़गानियों तक पहुँचाने की तैयारी दर्शायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.