ईरान ने परमाणु बम बनाने की तकनीक प्राप्त की है – ईरान के परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख का ऐलान

तेहरान – ‘ईरान ने परमाणु बम बनाने की तकनीक प्राप्त की है। लेकिन, परमाणु बम बनाने की ईरान की योजना नहीं है’, यह ऐलान ईरान के परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख ने किया। तीन हफ्ते पहले ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता आयातुल्ला खामेनी के वरिष्ठ सलाहकार कमाल खराज़ी ने भी दावा किया था कि, हमारे देश ने परमाणु बम बनाने की क्षमता हासिल की है। परमाणु बम के निर्माण के लिए युरेनियम का संवर्धन मुमकिन होने का बयान खराज़ी ने किया था। इसी बीच अमरीका के साथ परमाणु समझौते पर बातचीत नाकामयाब होने के बाद ईरान एक ही महीने में दूसरी बार यह चेतावनी दे रहा है।

पिछले हफ्ते इस्रायल ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम की गतिविधियों पर ध्यान आकर्षित किया था। ईरान का परमाणु कार्यक्रम खतरनाक मोड़ पर होने की आलोचना रक्षामंत्री बेनी गांत्ज़ ने की थी। साथ ही परमाणु बम के निर्माण की कोशिश में जुटे ईरान के परमाणु प्रकल्प और संबंधित ठिकानों पर हमले करने की कड़ी चेतावनी इस्रायली रक्षामंत्री ने दी थी। ईरान के परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख मोहम्मद इस्लामी ने स्थानीय वृत्तसंस्था से बोलते समय इस्रायल के आरोपों का जवाब दिया।

ईरान परमाणु बम से सज्जित हो रहा है, इस्रायल का यह आरोप झुठ होने का बयान इस्लामी ने किया। साथ ही परमाणु बम का निर्माण करने की ईरान की कोई योजना नहीं है, ऐसा इस्लामी ने कहा। लेकिन, ईरान ने परमाणु बम बनाने की तकनीक हासिल की है, यह ऐलान इस्लामी ने किया। ईरान परमाणु बम का निर्माण कर सकता है, यह ऐलान ईरान ने पिछले महीने ही किया था। ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता आयातुल्ला खामेनी के वरिष्ठ सलाहकार कमाल खराज़ी ने इस्लामी की तरह ही परमाणु बम के निर्माण के लिए आवश्यक तकनीक और सामान पाने का ऐलान किया था।

बीते साल से अमरीका का बायडेन प्रशासन ईरान के साथ परमाणु समझौता करने के लिए बातचीत कर रहा है। वियना और बाद में दोहा में हुई यह बातचीत नाकामयाब होने का दावा किया जा रहा है। अमरीका को परमाणु समझौता करने में रूचि ना होने का आरोप ईरान ने लगाया था। इसके बाद ईरान ने पिछले तीन हफ्तों में दो बार परमाणु बम बनाने की तकनीक और सामान पाने का इशारा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.