पर्शियन खाड़ी की सुरक्षा के लिए ईरान की नौसेना सक्षम – ईरान के नौसेनाप्रमुख का ऐलान

तेहरान – ‘समुद्री सरहदों की सुरक्षा के लिए ईरान की नौसेना सक्षम है। इसके साथ ही विदेशी नौसेना के बिना भी ईरान पर्शियन खाड़ी की रक्षा कर सकती है’, ऐसा ऐलान नौसेनाप्रमुख रिअर एडमिरल शाहराम इरानी ने किया। ईरान के नौसेनाप्रमुख अपनी तैयारी का बयान कर रहे थे तभी, अमरिकी वेबसाईट ने पर्शियन खाड़ी में गश्‍त लगा रहे अपने देश के विमान वाहक युद्धपोतों को आगाह किया। ईरान के टोर्पेडो अमरिकी विमान वाहक युद्धपोतों को लक्ष्य कर सकते हैं, यह दावा इस वेबसाइट ने किया।

ईरान की नौसेना की क्षमता अब तक गतिमान गश्‍तपोत और छोटे आकार के विध्वंसक एवं पनडुब्बियों तक सीमित थी। लेकिन, पिछले कुछ सालों से ईरान ने अपनी नौसेना की क्षमता बढ़ाने के लिए तेज़ कदम उठाए हैं। इसके लिए ईरान ने अपनी नौसेना के बेड़े में ड्रोन्स का समावेश करने की बात स्पष्ट हुई थी। इसी के साथ बड़े आकार के विध्वंसकों का निर्माण करने का ऐलान भी ईरान ने किया था। इस्रायली माध्यमों ने ईरान के बंदरगाहों में जारी विध्वंसकों के निर्माणकार्य के सैटेलाईट से प्राप्त फोटो जारी किए थे।

ईरान ने इस पर बयान करना टाल दिया था। लेकिन, नौसेनाप्रमुख रिअर एडमिरल शाहराम इरानी ने स्थानीय समाचार चैनल से बातचीत करते हुए दावा किया कि, ईरान की नौसेना पर्शियन खाड़ी में नई ज़िम्मेदारी स्वीकारने के लिए तैयार है। ईरान की नौसेना अपनी समुद्री सरहदों की सुरक्षा के लिए सक्षम है। शत्रु देशों की कोशिश के बावजूद ईरान की नौसेना की तैयारी पर असर नहीं हुआ, यह दावा भी रिअर एडमिरल इरानी ने किया।

इसके साथ ही पर्शियन खाड़ी की सुरक्षा के लिए भी ईरान की नौसेना तैयार होने की याद नौसेनाप्रमुख इरानी ने दिलायी। इसके साथ ही ईरान के नौसेनाप्रमुख ने पर्शियन खाड़ी की सुरक्षा के लिए इस क्षेत्र के देशों को आवाहन किया। ‘खाड़ी के देशों का सहयोग इस क्षेत्र की सुरक्षा के लिए मज़बूत स्तंभ की तरह काम कर सकता है’, ऐसा इरानी ने कहा। ऐसा हुआ तो पर्शियन खाड़ी में विदेशी नौसेना की तैनाती की भी आवश्‍यकता नहीं होगी, ऐसा नौसेनाप्रमुख इरानी ने कहा।

इसी बीच, ‘१९ फोर्टीफाईव’ नामक अमरिकी वेबसाईट ने ईरान की नौसेना के सामर्थ्य को लेकर अमरीका को चेतावनी दी। ‘अमरिकी रक्षाबल सभी मोर्चों पर बेहतर दर्जा रखता हैं, इससे इन्कार नहीं किया जा सकता। लेकिन, अमरीका के विमान वाहक युद्धपोत को डुबाने की क्षमता ईरान ने प्राप्त की है, इसे भी भूलाया नहीं जा सकता। ईरान की नौसेना को प्राप्त किलो वर्ग की पनडुब्बियों के टोर्पेडो अमरिकी विमान वाहक युद्धपोत को बड़ा नुकसान पहुँचा सकते हैं’, ऐसी चेतावनी इस वेबसाईट ने दी। इसके साथ ही पूरे विश्‍व में अमरिकी संबंधों को लक्ष्य करने के लिए ईरान के पास लंबी दूरी के बैलेस्टिक मिसाइल होने का दावा भी इस वेबसाईट ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.