ईरान के नातांज़ परमाणु प्रकल्प में संदिग्ध ब्लैकआउट – इस्रायल के सायबर हमले की माध्यमों ने जताई आशंका

iran-natanz-blackoutतेहरान/दुबई/जेरूसलेम – ईरान के नातांज़ परमाणु प्रकल्प की बिजली सप्लाई खंड़ित होने की खबरें प्राप्त हुई हैं। दुर्घटना के कारण यहां की बिजली सप्लाई खंड़ित होने की प्राथमिक वजह ईरान ने बताई है। इस मामले की जाँच जारी होने का ऐलान ईरान ने किया। लेकिन, ईरान के परमाणु कार्यक्रम में बड़ी अहमियत वाले नातांज़ प्रकल्प में यह घटना संदिग्ध होने की बात दिख रही है। इस्रायल ने इस खबर को बड़ी अहमियत दी है और इसके पीछे सायबर हमला होने की कड़ी आशंका व्यक्त की है। वर्ष २०१० में इसी परमाणु प्रकल्प पर सायबर हमले करके इस्रायल और अमरीका ने ईरान को जोरदार झटका दिया था।

शनिवार की रात नातांज़ परमाणु प्रकल्प के १६४ ‘आयआर-६’ और ३० ‘आयआर-५’ सेंट्रिफ्यूजेस कैसकेड में युरेनियम हेक्साफ्लोराईड इंजेक्ट करने की प्रक्रिया शुरू करने की जानकारी ईरान के राष्ट्राध्यक्ष हसन रोहानी ने साझा की। इस वजह से वर्णित परमाणु प्रकल्प में युरेनियम संवर्धन की गति बढ़ेगी, ऐसा कहा जा रहा था।

iran-natanz-blackoutइसके अलावा प्रगत ‘आयआर-९’ सेंट्रिफ्यूजेस पर भी प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके कुछ ही घंटों बाद रविवार की सुबह इस प्रक्रिया से जुड़ा ‘इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रिब्युशन नेटवर्क’ में खराबी आई।

इस वजह से जीवित या अन्य किसी भी तरह का नुकसान ना होने का बयान ईरान के परमाणु ऊर्जा आयोग के प्रवक्ता बेहरोज़ कमालवंदी ने किया। साथ ही यह एक दुर्घटना है और इसकी जाँच जारी होने की जानकारी कमालवंदी ने प्रदान की। लेकिन, इस्रायली माध्यमों ने नातांज़ प्रकल्प की इस घटना के पीछे सायबर हमला है और यह हमला इस्रायल ने करवाया हो सकता है, यह दावा भी किया है।

इस्रायली माध्यमों ने नातांज़ परमाणु प्रकल्प पर इससे पहले हुए सायबर हमलों की याद ताज़ा की। बीते वर्ष जुलाई में इसी परमाणु प्रखल्प में संदिग्ध विस्फोट हुआ था। इस विस्फोट के कारण लगी आग में सेंट्रिफ्यूजेस का असेंबली हॉल नष्ट होने की जानकारी ईरान के परमाणु ऊर्जा आयोग के प्रमुख अली अकबर सालेही ने कुछ घंटे पहले ही साझा की थी।

इससे पहले वर्ष २०१० में इसी परमाणु प्रकल्प पर स्टक्सनेट वायरस के जोरदार हमले हुए थे। इस सायबर हमले में ईरान के परमाणु प्रकल्प के हज़ार से भी अधिक सेंट्रिफ्यूजेस नष्ट हुए थे। इस्रायल और अमरीका ने मिलकर स्टक्सनेट का सायबर हमला किया था, ऐसा आरोप ईरान ने किया था।

iran-natanz-blackoutहवाई हमलो से सुरक्षित रखने के लिए ईरान का यह प्रकल्प अंडरग्राउंड रखा गया है। फिर भी सायबर हमलों के कारण नातांज़ परमाणु प्रकल्प का बड़ा नुकसान होने की बात पर इस्रायली माध्यम ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

इसी बीच, अमरीका के रक्षामंत्री लॉईड ऑस्टिन इस्रायल के दौरे पर पहुँचे हैं। वियना में अमरीका और ईरान के बीच परमाणु समझौते पर अप्रत्यक्ष चर्चा जारी है और इसी बीच रक्षामंत्री ऑस्टिन ने इस्रायल का दौरा करना ध्यान आकर्षित करता है। ईरान के साथ अमरीका नए परमाणु समझौते का पालन करने के लिए इस्रायल बाध्याकारी नहीं रहेगा, यह बात इस्रायली प्रधानमंत्री ने दो दिन पहले ही स्पष्ट की थी। इसके बाद नातांज़ परमाणु प्रकल्प में ‘ब्लैकआउट’ की ओर आशंका से देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.