ईरान से नए लंबी दूरी के मिसाइल का प्रदर्शन

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरतेहरान – शनिवार को ईरान में ‘इस्लामीक क्रांति’ दिवस मनाया गया था| उस पृष्ठभूमि पर ईरान ने लंबी दूरी के नए मिसाइल प्रस्तुत किए हैं| ‘होविझेह’ नाम का यह मिसाइल १३०० किलोमीटर तक उड़ान भर सकता हैं| यह मिसाइल जमीन से जमीन पर हमला करने के लिए सक्षम होने का ईरान के सुरक्षा मंत्री अमिर हतामी ने कहा हैं| अमरिका ने ईरान पर आर्थिक प्रतिबंध डालने पर भी यह मिसाइल प्रस्तुत कर ईरान ने संपूर्ण विश्व का ध्यान आकर्षित कर लिया हैं|

सीरिया में ईरान और ईरान समर्थक हिजबुल्लाह के अड्डों पर इस्रायल से तीव्र हमलें चढ़ाए जा रहे हैं| आने वाले समय में यह हवाई हमलें शुरू रहेंगे, ऐसी धमकी इस्रायल ने दी हैं| जब तक ईरान सीरिया का लष्करी अड्डे जैसा उपयोग करना छोड़ नहीं देता तब तक यह हमलें नहीं रुकेंगे ऐसी चेतावनी इस्रायल के प्रधानमंत्री ने दी हैं| परंतु ईरान आने वाले समय में इस्रायल के यह हमलें सहन नहीं करेगा ऐसा बता कर ईरान ने सीधा इस्रायल पर हमला चढ़ाने की तैयारी करने की जानकारी अमरिकन अधिकारियों द्वारा दी जा रही हैं|

ईरान ने भी इस्रायल को दुनिया के नक्शे से मिटाने की घोषणा की हैं| साथ ही ईरान के प्रमुख लष्करी अधिकारी भी इस्रायल पर हमलें करने की योजना तैयार होने का बता रहे हैं| ऐसी परिस्थिति में ईरान १३०० किलोमीटर तक हमला करने की क्षमता होने वाले होविझेह का प्रदर्शन कर इस्रायल तथा इस्रायल को संपूर्ण समर्थन देने वाले अमरिका को भी चेतावनी देने का प्रयत्न किया हैं|

इस्रायल तथा ईरान में संघर्ष भड़क उठा तो दूसरा कोई भी देश यह युद्ध नहीं रोक पायेगा, ऐसा अमरिकी विशेषज्ञों ने हाल ही में ही सूचित किया था| वर्तमान में ईरान आर्थिक दबाव के नीचे है और ईरान की जनता शासन के विरोध में तीव्र प्रदर्शन कर रही हैं| ऐसी परिस्थिति में ईरान के शासन में और अमरिका की गतिविधियों को मुंहतोड़ उत्तर नहीं दिया तो वह शासन जनता के दबाव के नीचे लुप्त होने की संभावना हैं| इसीलिए ईरान का इस्रायल से संघर्ष भड़का तो उसका रूपांतर युद्ध में ही होगा, ऐसा विशेषज्ञों का दावा हैं|

इस पृष्ठभूमि, पर ईरान के ‘होविझेह’ मिसाइल का प्रदर्शन बहुत ही बड़ी बात साबित होती हैं| अमरिका के प्रतिबंध और इस्रायल की कार्रवाईयां ईरान को नहीं रोक पाएगी, ऐसा इस घटना से ईरान की हुकूमत संपूर्ण विश्व को दिखाया जा रहा हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.