कॅटालोनियन मतदाता अनर्थ टालने के लिए पहल करें- स्पेन के प्रधानमंत्री का आवाहन

बार्सिलोना: कॅटालोन सरकारने एकतर्फी स्वतंत्रता का निर्णय घोषित करने से आगे आनेवाले सभी मार्ग बंद हुए थे। अब कॅटालोनिया की स्वतंत्रता के विरोध में शांत रहे नागरिकोंने उनका आवाज अपने मत के माध्यम से सुनाने की जरूरत है। स्पेन को जोड़ने वाले बातों को तोड़ने की अनुमति किसी को भी नहीं दे सकते। विघटनवाद के अनर्थ से कॅटालोनिया को वापस लाने का समय आया है, इन शब्दों में स्पेन के प्रधानमंत्री मारीओ राजॉय ने किसी भी स्थिति में कॅटालोनिया की स्वतंत्रता मान्य नहीं की जाएगी ऐसा इशारा दिया है।

पिछले महीने में कॅटालोनिया के प्रांतीय सरकारने सार्वमत में निर्णय के बाद स्वतंत्रता की घोषणा की थी। पर उसके बाद स्पेन सरकारने आक्रामक भूमिका लेकर आर्टिकल १५५ के बल पर कॅटालोनिया का कब्ज़ा लिया था। उसके बाद प्रांत के वरिष्ठ नेताओं पर कानूनी कारवाई शुरु हुई थी और अनेक लोगों को गिरफ्तार किया गया था। आर्टिकल १५५ कार्यान्वित होने के बाद, स्पेन सरकारने कॅटालोनिया में केंद्रीय चुनाव की घोषणा की थी। इस चुनाव के लिए २१ दिसंबर को मतदान होने वाला है।

कॅटालोनिया में चुनाव प्रांतिक पक्ष एवं स्पेन के सत्ताधारी इन दोनों के लिए महत्वपूर्ण माने जाएंगे। स्वतंत्र कॅटालोनिया के लिए हुए सार्वमत में लगभग ४३ प्रतिशत मतदान हुआ था एवं उसमें ९० प्रतिशत से अधिक नागरिकोंने स्वतंत्रता की मांग की थी। स्पेन सरकार से हुई कारवाई की पृष्ठभूमि पर, स्वतंत्र कॅटालोनिया का समर्थन करनेवाले पक्ष में दरार आने की बात सामने आई है। स्पेनने घोषित किए चुनाव में इन पक्षों में बहुमत गंवाने के बाद स्वतंत्र कॅटालोनिया के मुद्दे को झटका लग सकता है।

स्पेन सरकार एवं कॅटालोनिया की स्वतंत्रता का विरोध करने वाले पक्ष इस चुनाव में आक्रामक भूमिका लेकर उतर रहे हैं। पर बहराल स्थिति में, कॅटालोनिया की स्वतंत्रता को विरोध करनेवाले पक्ष की स्थिति कमजोर प्रतीत हो रही है। इसकी वजह से यह पक्ष कॅटालोनिया के चुनाव में बहुमत प्राप्त करने में कम पड़ सकते हैं। ऐसे समय में कॅटालोनिया की स्वतंत्रता का मुद्दा फिर से जोर पकड़कर स्पेन सरकार गतिरोधित हो सकता है। जिसकी वजह से प्रधानमंत्री राजॉयने कॅटालोनिया स्वतंत्रता का विरोध होने वाले नागरिकों को बड़ी तादाद में मतदान के लिए उतरने का आवाहन किया है।

दौरान, स्पॅनिश जनता मे भी राष्ट्रीय चुनाव जल्द हो ऐसी मांग जोर पकड़ रही है। कॅटालोनिया के मुद्दे संभालने के लिए राजॉय सरकार को असफलता मिलने की भावना स्पॅनिश मतदार में प्रबल हो रही है। स्पेन में सोमवार को प्रसिद्ध हुए एक सर्वेक्षण में लगभग ५५ प्रतिशत नागरिकोंने चुनाव जल्द से जल्द लिए जाए, ऐसी मांग की है। प्रधानमंत्री राजॉय सरकार का कालखंड २०२० में खत्म होने वाला है।

कॅटालोनिया की स्वतंत्रता की घोषणा करने वाले नेताओं के विरोध में कारवाई शुरू हुई है। फिर भी स्वतंत्रता के मुद्दे पर होने वाले निदर्शन अब तक नहीं थमे है। शनिवार को लगभग साढ़े सात लाख नागरिक स्वतंत्र कॅटालोनिया के समर्थन में राजधानी बार्सिलोना में रास्ते पर उतरे थे। तथा रविवार को बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में भी कॅटालोनिया की स्वतंत्रता एवं स्पेन की कारवाई का विरोध, इन मुद्दों पर मोर्चा निकाला गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.