कॅटालोनिया का स्वतंत्रता संग्राम शुरू रहेगा – निलंबित अध्यक्ष कार्ल्स पिगड़ेमाँट की गवाही

ब्रुसेल्स / माद्रिद: कॅटालोनिया की स्वतंत्रता के लिए शुरू संघर्ष आगे चलकर भी शुरू रहेगा इसके लिए चर्चा एवं समझौते का मार्ग स्वीकारा जाएगा, ऐसी गवाही कॅटालोनिया के निलंबित अध्यक्ष कार्ल्स पिगड़ेमाँट ने दी है। पिगड़ेमाँट फिलहाल बेल्जियम में दाखिल हुए हैं और उनके विरोध में स्पेन ने विद्रोह, राजद्रोह एवं आर्थिक गैरव्यवहार के आरोप रखे गए हैं। उसके लिए स्पेन के विदेश मंत्री ने कॅटालोनिया को अधिक स्वराज्य देने के मुद्दे पर चर्चा हो सकती है, ऐसे संकेत दिए हैं।

पिछले हफ्ते मे कॅटालोनिया की संसदने स्वतंत्रता की घोषणा करके खलबली फैलाई थी। उसके बाद स्पेन सरकारने तत्काल आर्टिकल १५५ जारी करने की घोषणा करके कॅटालोनिया पर नियंत्रण प्राप्त करने की गतिविधियां शुरू की थी। कॅटालोनिया का संसद बर्खास्त करके उसके सूत्र स्पेन के उप प्रधानमंत्री सोराया सैनेझ डे सैंटा मारिया इनको सौंपे गए थे। उसी समय २१ दिसंबर को कॅटालोनिया में चुनाव करने की घोषणा की गई थी।

स्वतंत्रता संग्रामइस पृष्ठभूमि पर, कॅटालोनिया के अध्यक्ष पिगड़ेमाँट एवं सहकारी नेता कॅटालोनिया भूमिका ले रहे हैं, इस पर ध्यान लगा हुआ था। स्पेन सरकार ने कॅटालोनिया पर नियंत्रण स्थापित करने की प्रक्रिया शुरु करने के बाद, पिगड़ेमाँट एवं उनके पांच सहयोगीयों ने देश के बाहर जाने का निर्णय लिया था। युरोपीय महासंघ के सदस्य होने वाले बेल्जियमने कॅटालोनिया के अध्यक्ष को राजकीय आश्रय दिया जा सकता है, ऐसा घोषित करके खलबली फैलाई थी।

उसके बाद मंगलवार को कॅटालोनिया के अध्यक्ष पिगड़ेमाँट एवं उनके पांच सहयोगीने बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में पत्रकार परिषद ली थी। इस पत्रकार परिषद में पिगड़ेमाँट ने कॅटालोनिया छोड़ने का कारण स्पष्ट करते हुए, यह स्वतंत्र संग्राम आगे चलकर शुरू करने की घोषणा की है। कॅटालोनिया में अपने वास्तव्य से हिंसाचार भड़क सकता है और उसी समय चर्चा के माध्यम से स्वतंत्रता के लिए संघर्ष आगे शुरू रहना चाहिए, इन शब्दों में उन्होंने ब्रुसेल्स में आने का कारण स्पष्ट किया है। उस समय, बेल्जियम में राजकीय आश्रय न लेने की बात उन्होंने स्पष्ट की है।

स्वतंत्रता संग्रामकॅटालोनिया में अराजक स्थिति होने का आरोप निराधार बताते हुए स्पेन सरकार ने घोषित किए चुनाव में हम शामिल होने की बात उन्होंने स्पष्ट की है। उसी समय हम इस चुनाव का निर्णय मान्य करेंगे, पर क्या वह निर्णय स्पेन सरकार मानेगा, ऐसा सवाल भी उन्होंने किया है। शांति कायम रखके चर्चा करने को हम प्राथमिकता दे रहे हैं, ऐसा पिगड़ेमाँट ने पत्रकार परिषद में स्पष्ट किया है। हम पर रखे हुए आरोप स्पेन सरकार के दबाव का भाग होने का दावा भी उन्होंने किया है।

सोमवार की शाम स्पेन के अटॉर्नी जनरल जोस मैन्युअल माझा ने, कॅटालोनिया के अध्यक्ष पिगड़ेमाँट के साथ १४ सहयोगी मंत्रियों पर रखे आरोपों की घोषणा की थी। उसमें स्पेन की घटना विषयक न्यायालयने कॅटालोनिया ने की स्वतंत्रता की घोषणा गैरकानूनी होने की बात घोषित की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.