कॅटालोनिया की समस्या यह यूरोप की लड़ाई- स्पेन के प्रधानमंत्री का इशारा

माद्रिद: कॅटालोनिया को आजादी से रोकने के लिए स्पेन सरकार किसी भी रास्ते का इस्तेमाल कर सकती है, ऐसा इशारा देकर स्पेन के प्रधानमंत्री ने कॅटालोनिया की समस्या सिर्फ स्पेन की नहीं बल्कि सम्पूर्ण यूरोप की लड़ाई है, ऐसा इशारा दिया है। कॅटालोनिया के अध्यक्ष कार्ल्स पिगड़ेमोंट ने आने वाले कुछ दिनों में आजादी की घोषणा करने के संकेत दिए थे। कॅटालोनिया के इन घटनाक्रमों के परिणाम यूरोप में भी दिखाई देना शुरू हुआ है और महासंघ के वरिष्ठ अधिकारीयों ने यूरोप में गृहयुद्ध भडकने का डर जताया है।

पिछले हफ्ते कॅटालोनिया में आजादी के मुद्दे पर जनमत लिया गया। इस जनमत में २० लाख से अधिक नागरिकों ने स्पेन से आजादी की मांग को अपना समर्थन दिया था। स्पेन सरकार ने जनमत रोकने के लिए आक्रामक भूमिका ली थी। जनमत के दौरान स्पेनिश यंत्रणाओं ने की कार्रवाई में सेंकडो नागरिक घायल हुए थे। इसी पृष्ठभूमि पर कॅटालोनिया के नेताओं ने आजादी की घोषणा करने का इशारा दिया था।

कॅटालोनिया की इस घोषणा पर स्पेन से तीव्र प्रतिक्रिया उमटी है और प्रधानमंत्री मरिआनो राजोय ने आक्रामक भूमिका ली है। ‘स्पेन सरकार किसी भी परिस्थिति में कॅटालोनिया में आजादी की घोषणा नहीं होने देगी, ऐसा कभी नहीं हो सकता। स्पेन की सरकार कानून के आधार पर किसी भी तरह का निर्णय ले सकती है और यह उस समय की परिस्थिति पर निर्भर रहेगा। जब तक आजादी की घोषणा होने का खतरा कायम है, तब तक स्पेन सरकार को कोई भी कदम उठाने से कोई भी रोक नहीं सकता’, इन शब्दों में प्रधानमंत्री राजोय ने कॅटालोनिया के मुद्दे पर कड़ा इशारा दिया है।

स्पेन के प्रधानमंत्री

इस दौरान स्पेन के प्रधानमंत्री ने कॅटालोनिया में चल रहे घटनाक्रम और उन्हें रोकने के लिए शुरू प्रयास केवल स्पेन की नहीं बल्कि सम्पूर्ण यूरोप की लड़ाई होने का इशारा दिया है। ‘यह यूरोप की लड़ाई है। इस लड़ाई में यूरोप के मूल्य दांव पर लगे हैं। कॅटालोनिया का जनमत, यह यूरोप में लोकप्रियता के लिए मरिन ले पेन और निगेल फैराज जैसे नेताओं से इस्तेमाल किए जाने वाले लोकानुनयी नीतियों का ही हिस्सा है। मुझे आशा है की यूरोप अपने देश की एकता कायम रखने के लिए प्रोत्साहन देगा’, इन शब्दों में राजोय ने यूरोप से समर्थन देने का आवाहन किया है।

दौरान, कॅटालोनिया के मुद्दे को लेकर स्पेन में प्रदर्शनों की शुरुआत हुई है और उसमे ‘स्पेन और कॅटालोनिया के बिच चर्चा शुरू करें’ और ‘स्पेन की एकता कायम रखें’, ऐसी घोषणाएं दी जा रही हैं। स्पेन की राजधानी माद्रिद के साथ देश के कुछ प्रमुख शहरों में यह प्रदर्शन होने की जानकारी सामने आई है। इन प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि पर ब्रिटेन के एक भूतपूर्व राजनितिक अधिकारी ने कॅटालोनिया की राजधानी बार्सिलोना में चीन की तरह ‘तिआनान्मेन स्क्वेर’ घटना दोहराई जा सकती है, ऐसा इशारा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.