कॅटालोनिया निर्णायक भूमिका ले, अन्यथा… स्पेन सरकार का कॅटालोनिया को कडा इशारा

माद्रिद / बार्सिलोना: १६ अक्टूबर तक कॅटालोनिया की स्वतंत्रता के बारे मे ठोस भूमिका ले अथवा आने वाले परिणामों को तैयार रहे, ऐसा निर्णायक इशारा स्पेन के प्रधानमंत्री मारियानो राजॉय ने दिया है। प्रधानमंत्री राजॉय ने दिए इस अवधि के बाद कॅटालोनिया को प्राप्त स्वायत्तता हमेशा के लिए छीन ली जाएगी, ऐसा सूचित किया है। मंगलवार को कॅटालोनिया के संसद ने सार्वमत करने का निर्णय स्वीकारते हुए स्पेन सरकार को समझौते का प्रस्ताव प्रस्तुत किया था। उसपर स्पेन सरकार से तीव्र प्रतिक्रिया आयी है और चर्चा की आशंका पूर्ण रुप से झुठलायी गई है।

स्पेन सरकारपिछले हफ्ते में कॅटालोनिया मे सार्वमत के मुद्दे पर लिए गए चुनाव मे २० लाख से अधिक नागरिकोंने स्पेन से स्वतंत्रता की मांग का समर्थन किया था। उसके बाद कॅटालोनिया सरकार ने इस हफ्ते मे स्वतंत्रता की घोषणा करने की बात घोषित की थी। मंगलवार को कॅटालोनिया के संसद का विशेष सत्र आयोजित किए गया था। इस सत्र मे क्या कॅटालोनिया के अध्यक्ष कार्ल्स पिगडेमाँट के साथ अनेक संसद सदस्यों ने स्वतंत्रता की घोषणा करने के लिए हस्ताक्षर किए थे।

उसके बाद संसद के साथ जनता को संबोधित करते हुए कॅटालोनिया के अध्यक्ष कार्ल्स पिगडेमाँट ने स्पेन सरकार को समझौते का प्रस्ताव सामने रखा था। कॅटालोनिया की जनता ने स्वतंत्र देश के लिए निर्णय दिया है, ऐसा मैं मानता हूं। पर उसी समय स्वतंत्रता की घोषणा कुछ समय के लिए स्थगित करके आने वाले कुछ दिनों मे समझौते के लिए समय दिया जाय, ऐसा आवाहन करते है, इन शब्दों में पिगडेमाँट ने स्पेन सरकार को चर्चा का प्रस्ताव दिया है। पिगडेमाँट के इस घोषणा की वजह से कॅटालोनिया का एक गट नाराज होने की बात मानी जा रही है। अध्यक्ष ने खुलेआम स्वतंत्रता की घोषणा करनी चाहिए थी, ऐसी आग्रही भूमिका उस गट ने ली है।

स्पेन सरकारस्पेन सरकार ने कॅटालोनिया के अध्यक्ष से प्राप्त प्रस्ताव स्पष्ट शब्दों में झुठलाया है। कानून का राज्य होनेवाले जनतंत्र एवं असहयोग पुकारने पर अनधिकृत यंत्रणा से समझौते नहीं हो सकते, इन शब्दों में स्पेन के प्रधानमंत्री ने चर्चा का प्रस्ताव ठुकराया है। उस समय कॅटालोनिया के स्वतंत्रता की घोषणा यह एक परी कथा होकर उसे युरोप भी मान्यता नहीं देगा, ऐसा प्रधानमंत्री राजॉय ने सूचित किया है।

स्पेन सरकार

कॅटालोनिया सरकार १६ अक्टूबर तक स्वतंत्रता की घोषणा करेंगे या नहीं करेंगे, इस बारे मे ठोस भूमिका ले, अथवा उसके उपरांत स्पेन सरकार आवश्यक कदम उठाएगी, ऐसा इशारा स्पॅनिश प्रधानमंत्री ने दिया है। उस समय उन्होंने कॅटालोनिया को स्वायत्तता देनेवाला ‘आर्टिकल १५५’ रद्द करके, यह प्रांत पूर्ण रूप से स्पेन सरकार के नियंत्रण मे लाया जाएगा ऐसा सूचित किया है। वर्तमान स्थिति स्पेन के इतिहास मे सबसे कठिन समय होने का बयान प्रधानमंत्री राजॉय ने दिया है।

कॅटालोनिया मे हुए सार्वमत के बाद प्रतिदिन परिस्थिति बिगड़ती जा रही है और स्पेन सरकार से लष्करी टुकड़ियां प्रांत मे तैनात हुई है। उसके साथ कॅटालोनिया में अस्थिरता की पृष्ठभूमि पर, कुछ बड़े कंपनियों ने प्रांत से अपने कार्यालय स्थलांतरित किए है। स्पेन सरकार ने बल का उपयोग किया, तो इस भाग मे संघर्ष भड़केगा, ऐसा डर उससे पहले ही व्यक्त किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.