कॅटालोनिया की बहुतांश जनता को स्पेन से आजादी चाहिए; रविवार को हुए जनमत के परिणाम घोषित

बार्सिलोना: रविवार को स्पेन के कॅटालोनिया प्रान्त मे स्वतंत्र देश के मुद्दे पर आयोजित किए गए जनमत मे ९० प्रतिशत से अधिक लोगों ने आजादी की मांग को समर्थन दिया है। स्पेन सरकार ने इस जनमत को अवैध घोषित करके इस जनमत के खिलाफ की हुई कार्रवाई की वजह से कॅटालोनिया मे अराजकता फैली है, ऐसा दिखाई दे रहा है। इस दबाव तंत्र के बाद भी कॅटालोनिया की जनता अपनी आजादी की मांग पर निश्चित है, ऐसा यहाँ के नेता कह रहे है। साथ ही स्पेनिश यंत्रणा के दबाव तंत्र के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मदद मांगेंगे, ऐसा कॅटालोनिया के नेताओं ने घोषित किया है।

कॅटालोनिया के करीब २० लाख से अधिक लोगों ने इस जनमत की प्रक्रिया मे हिस्सा लिया था। इसमे से ९० प्रतिशत से अधिक लोगों ने कॅटालोनिया की आजादी के पक्ष मे मतदान किया है। इस वजह से यहाँ की जनता के दिल मे क्या है, यह स्पष्ट हुआ है, ऐसा कहकर कॅटालोनिया के नेताओं ने इस पर ख़ुशी जाहिर की है। साथ ही इस जनमत को अवैध घोषित करके उसके खिलाफ कार्रवाई करने वाली स्पेन सरकार की कॅटालोनिया के नेता कड़ी आलोचना कर रहे है। स्पेन की यंत्रणाओं ने बहुत सी जगहों पर जनमत प्रक्रिया मे रुकावटें डाली और मत पेटियां जब्त की। मत पेटियां जब्त करनेवाला लोकतंत्र कैसे हो सकता है, ऐसा गुस्से से भरा सवाल कॅटालोनिया के उपाध्यक्ष ओरिअल जंकरेस ने किया है।

इस जनमत की प्रक्रिया के दौरान हुए हिंसाचार पर कॅटालोनिया के नेता चिंता व्यक्त कर रहे है। रविवार को स्पेनिश यंत्रणाओं ने की हुई कार्रवाई मे करीब ८४४ लोग जख्मी हुए है। इसके खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मदद मांगी जाएगी, ऐसी घोषणा कॅटालोनिया के नेताओं ने की है। इतनाही नहीं स्पेन की यंत्रणाओं ने डाले हुए दबाव को कॅटालोनिया की जनता ने लोकतंत्रवादी रास्ते से जवाब दिया है और हम जनता की इस मांग पर इसके आगे भी निश्चित रहेंगे, ऐसा दावा कॅटालोनिया के उपाध्यक्ष ओरिअल जंकरेस ने किया है।

लेकिन स्पेन की सरकार ने इस जनमत को अवैध घोषित किया है। कॅटालोनिया की जनता कानून का पालन करती है, ऐसा कहकर यहाँ की जनता की आजादी की मांग को समर्थन नहीं है, ऐसा स्पेन के प्रधानमंत्री ने कहा है। रविवार को हुई हिंसा की पृष्ठभूमि पर आने वाले समय मे आजादी की मांग पर कॅटालोनिया मे संघर्ष भडकने की कड़ी संभावना निर्माण हुई है। पिछले कुछ सालों से कॅटालोनिया स्पेन से स्वतंत्र होने की मांग कर रहा है। स्पेन और कॅटालोनिया यह दो अलग देश है और उनको जबरदस्ती से एक साथ रखा जा रहा है, ऐसा कॅटालोनिया की जनता का दावा है।

कॅटालोनिया स्पेन के अन्य प्रान्तों के मुकाबले बहुत समृद्ध है और शेष स्पेन का आर्थिक भार कॅटालोनिया को बिना वजह के उठाना पड रहा है, ऐसी शिकायत कॅटालोनिया की जनता कर रही है। इसलिए स्पेन से स्वतंत्र होने की मांग के पीछे केवल राजनितिक कारण नहीं है उसके साथ आर्थिक कारण भी है, यह बात सामने आय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.