अमरिका-यूरोप व्यापारयुद्ध नए से तीव्र होने के संकेत – राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने जारी की कर लगाने की धमकी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरडावोस: ‘यूरोपिय महासंघ ने अमरिका के साथ अच्छा और सही व्यापारी समझौता नही किया तो हम उनपर कर लगाएंगे, यह एहसास उन्हें पुरी तरह से है’, यह बयान अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने किया| ट्रम्प के इस बयान के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की दो शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में फिर एक बार बडा व्यापार युद्ध शुरू होने के संकेत प्राप्त हो रहे है| पिछले वर्ष अक्टुबर महीने में जागतिक व्यापार संगठन के निर्णय के बाद अमरिका ने यूरोपिय देशों पर अरबों डॉलर्स के कर लगाए थे| अमरिका और चीन में हाल ही में प्राथमिक व्यापारी समझौता हुआ है| इस समझौते के साथ ही चीन ने अधिक मात्रा में अमरिकी उत्पाद की खरीद बढाने की बात स्वीकारी थी|

चीन के साथ हुए इस समझौते के बाद अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प यूरोपिय देशों पर अपना ध्यान केंद्रीत करेंगे, यह कहा जा रहा था| डावोस में हुई एक बैठक में अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने यूरोपिय महासंघ के प्रमुख ‘उर्सुला व्हॉन डर लेयन’ से बातचीत की| इस दौरान यूरोप के साथ व्यापारी समझौता करने का अहम मुद्दा शामिल रहा, यह जानकारी सूत्रों ने साझा की|

महासंघ के प्रमुख से हुई बातचीत के बाद ट्रम्प ने यूरोपिय देशों के साथ व्यापारी समझौते के बारे में सकारात्मक बातचीत होने की बात कही| पर, साथ ही यूरोप सही समझौता करने के लिए तैयार नही हुआ तो अमरिका कर लगा सकती है, यह धमकी भी उन्होंने दी| ट्रम्प ने पहले भी अमरिकायूरोप व्यापार असंतुलित होने का मुद्दा कई बार उठाया है और यूरोपिय देश अपनी भूमिका पर अडे बैठे है, यह आरोप भी किया था|

अमरिकायूरोप व्यापार में गाडियों का हिस्सा काफी बडा है और महासंघ ने अपनी मांगे स्वीकारी नही तो गाडियों की आयात पर २० से २५ प्रतिशत कर लगाने की धमकी भी ट्रम्प ने दी थी| अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष की इस धमकी पर जवाब देते समय यूरोपिय अफसरों ने अमरिकी बाईक्स और अन्य उत्पादों को लक्ष्य करने की चेतावनी दी थी| जागतिक अर्थव्यवस्था में प्रमुख अर्थव्यवस्था होनेवाले यह दोनों पक्ष पीछे हटने के लिए तैयार ना होने से व्यापारयुद्ध का नया दौर सामने आने के संकेत प्राप्त हो रहे है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.