शीतयुद्ध के बाद पहली बार अमरिका यूरोप में सबसे बडी सेना तैनात करेगी – अमरिकी लष्करी अधिकारी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरब्रुसेल्स: कम से कम २० हजार सैनिक, टैंक, लष्करी गाडियां, तोंपों का बडा बेडा जल्द ही यूरोप में तैनात होने के लिए निकलेगा, यह ऐलान अमरिका के यूरोप में नियुक्त वरिष्ठ लष्करी अधिकारी जनरल ख्रिस्तोफर कैवोली ने किया है| अमरिका ने यूरोप में पिछले २५ वर्षों में की हुई यह सबसे बडी सेना तैनाती साबित होगी| यूरोप में तय किए गए ‘डिफेंडरयूरोप’ इस युद्धाभ्यास के तहेत यह तैनाती होने की बात भी जनरल कैवोली ने कही है|

अमरिका ने अगले वर्ष यूरोप में सबसे बडे युद्धाभ्यास का आयोजन करने का ऐलान किया है| यूरोप के पूर्वीय देशों की सुरक्षा एवं आतंकवाद विरोधी कार्रवाई, यह इस ‘डिफेंडर यूरोप’ युद्धाभ्यास का उद्देश्य होने की जानकारी जनरल कैवोली ने साझा की| इस के लिए अमरिका ने २० हजार सैनिकों की फौज यूरोप रवाना करने का तय किया है| साथ ही अमरिकी सेना की गाडियां, हथियारों का भंडार भी अमरिका से यूरोप पहुंचेगा|

यूरोप में तैनात ९ हजार अमरिकी सैनिक भी इस युद्धाभ्यास का हिस्सा होंगे| इस वजह से अकले अमरिका के ही २९ हजार सैनिक और एबराम टैंक एवं काफी बडा हथियारों का भंडार इस युद्धाभ्यास में उतारा जा रहा है| मई से जून महीने के दौरान होनेवाले इस युद्धाभ्यास के लिए अमरिकी सैनिक फरवरी से ही यूरोप पहुंचना शुरू होगा| इसके अलावा १० यूरोपिय देशों के ८ हजार सैनिक भी इस युद्धाभ्यास में अमरिकी सैनिकों के साथ शामिल होंगे| कौन से देश से कितने सैनिक इस युद्धाभ्यास में शामिल होंगे, यह जानकारी अभी साझा नही की गई है|

अमरिका का यह युद्धाभ्यास रशिया के विरोध में ना होने की बात जनरल कैवोली ने कही है| पर वर्ष २०१४ में रशिया ने यूक्रैन से क्रिमिआ का विभाजन करने से इस क्षेत्र का गणित बदल चुका है, यह बयान भी जनरल कैवोली ने किया है| इस युद्धाभ्यास से अमरिकी सेना युद्ध के दौरान जरूरी गति और कौनसी चुनौतियों का सामना करने के लिए आवश्यक क्षमता का प्रदर्शन होगा, यह जानकारी जनरल कैवोली ने साझा की|

इस दौरान, पिछले हफ्ते में लंदन में नाटो की बैठक हुई| अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने फिर एक बार इस बैठक के माध्यम से नाटो के लष्करी खर्च का भार उठाने में नाकाम साबित हुए यूरोपिय देशों को फटकार लगाई थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.