भारत की जीडीपी ३.७५ ट्रिलियन डॉलर पर पहुंची – केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारामन

नई दिल्ली – भारत का सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी बढ़कर ३.७५ ट्रिलियन डॉलर्स पर पहुंचने का ऐलान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने किया। सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा करके वित्त मंत्री ने इस मुद्दे पर ध्यान आकर्षित किया है कि, अब अमरीका, चीन, जापन और जर्मनी यह चार देश भारत के आगे  हैं। वर्ष २०१४ में दो ट्रिलियन डॉलर जीडीप रखने वाले भारत ने मात्र नौ सालों में ३.७५ ट्रिलियन डॉलर की इकॉनॉमी होने की छलांग लगाई है। भारत का यह प्रदर्शन काफी बड़ा है। इसका दाखिला देकर भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में ‘ब्राईट स्पॉट’ यानी चमकता तारा बनकर उभर रहा हैं, ऐसा सीतारामन ने कहा।

भारत विश्व में पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है। अमरीका (२६.८ ट्रिलियन डॉलर), चीन (१९.३ ट्रिलियन डॉलर), जापान (४.४ ट्रिलियन डॉलर) और जर्मनी (४.३ ट्रिलियन डॉलर) जीडीपी के यह चार देश भारत से आगे हैं। इसका दाखिला देकर पिछले नौ सालों में भारत ने दिखाए आर्थिक प्रदर्शन पर वित्त मंत्री सीतारामन ने संतोष व्यक्त किया। आगे के समय में भी भारतीय अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन बड़ा ही रहेगा, ऐसी गवाही दी जा रही है। प्रधान आर्थिक सलाहकार व्ही.अनंत नागेस्वरन ने भी यह दावे किए थे कि, भारत बड़े चौकाने वाले गति से आर्थिक प्रगत करेगा। साथ ही भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन को लेकर अंतरराष्ट्रीय वित्तसंस्था अधिक सावधानी से अनुमान व्यक्त कर रहे हैं, यह दावा नागेस्वरन ने किया है। यह वित्तसंस्था बयान कर रहे हैं उससे कई अधिक गति से भारत प्रगति करेगा, ऐसा नागेस्वरन का कहना है।

भारत के विदेशी मुद्रा भंड़ार की पूंजी अब ६०० अरब डॉलर के करीब पहुंची होने पर भी नागेस्वरन ने ध्यान आकर्षित किया। इस वजह से भारतीय अर्थव्यवस्था एक ही समय पर स्थिर और गतिमान भी होगी, ऐसा दावा प्रधान आर्थिक सलाहकार ने किया है। जब की पूरा विश्व आर्थिक संकट से घिरा हैं और ऐसे में भारतीय अर्थव्यवस्था बड़ा जोरदार प्रदर्शन कर रही हैं, ऐसी जानकारी केंद्रिय वित्त मंत्रालय ने प्रदान की। साथ ही पिछले नौ वर्षों में भारत की निर्यात में भारी १५० प्रतिशत वृद्धि हुई हैं, यह जानकारी वित्त मंत्रालय ने साझा की। आर्थिक वर्ष २०१४-१५ में भारत की निर्यात ३१० अरब डॉलर थी यही अब २०२२-२३ के वित्तीय वर्ष में बढ़कर ७७५ अरब डॉलर तक जा पहुंची है, ऐसा वित्त मंत्रालय ने कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.