भारतीय सेना ‘सीमित’ युद्ध के लिए तैयार रहे, सेनाप्रमुख जनरल सुहाग

जम्मू-कश्मीर में अशांति मचाने के लिए पाकिस्तान नया तरीका अपना रहा है। पाकिस्तान की इस  बदलती नीति को उजागर करके भारतीय सेनाप्रमुख जनरल दलबीर सुहाग ने भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र में ‘सीमित’ युद्ध शुरू होने की संभावना स्पष्ट की है। इस संभावना के साथ ही भारतीय सेना को छोटी लडाई के लिये तैयार होने के निर्देश भी सेना प्रमुखने जारी किये हैं।india army chief lead main image

पाकिस्तान से कश्मीर में घुसपैठ करने की कोशिशों की तादाद बढ रही है। इसी के साथ पाकिस्तानी घुसपैठी आतंकियोंद्वारा भारतीय जवानों को निशाना बनाने की घटनाओं में भी बढोतरी हुई है। इस दौरान उधमपुर में पाकिस्तानी घुसपैठी आतंकियों ने बीएसएङ्ग के काङ्गिले को निशाना बनाया था। इस घटना में हमलावर मोहम्मद नावेद पकडा गया। इसी दौरान बारामुल्ला में हुई मुठभेड में भारतीय जवानोंने पाकिस्तानने भेजे आतंकी सज्जाद अहमद को शिकंजे में लिया। इन दोनों से तहकीकात के दौरान प्राप्त हुई जानकारी से पाकिस्तान की भारतविरोधी गतिविधियाँ फिरसे उजागर हुई।

गौरतलब है की पिछले कुछ दिनों से भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना के हमलों की तादाद भी बढी हैं। सीमा क्षेत्र की भारतीय चौकियोंसमेत पाकिस्तानी सेना भारतीय गावों को भी निशाना बना रही हैं। पाकिस्तानी सेना आक्रामक हो ही रही थी वही पाकिस्तान के राजनैतिक अधिकारी और कुछ शिर्ष नेता भी भारत के विरोध में आक्रामक वक्तव्य करते दिखाई पडे हैं। पाकिस्तान का यह बदलता रवैया भारत की सुरक्षा के लिये चुनौती साबित होने का दावा हो रहा है। इसी पृष्ठभूमिपर भारतीय सेना प्रमुख दलबीर सुहाग ने भारतीय सेना को इन चुनौतियों की जानकारी होने की बात स्पष्ट की।

मंगलवार 1 सितंबर के दिन राजधानी नई दिल्ली में विशेष परिषद का आयोजन हुआ था। 1965 साल में हुई जंग में भारत ने पाकिस्तान को पराजित किया?था। इस युद्ध में भारत को मिली विजय की याद में इस परिषद का आयोजन हुआ। इस परिषद को संबोधित करने हेतु भारतीय सेना प्रमुख जनरल दलबीर सुहाग उपस्थित रहे। इसी दौरान भारतीय सेनाप्रमुखने पाकिस्तान की बदलती नीति पर ध्यान बटाया।

पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तानी सेना आक्रामक हुई है। इसी दौरान जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों को घुसाने की पाकिस्तानी सेना की कोशिशें भी बढी हैं। जम्मू-कश्मीर में अशांति मचाने के लिए पाकिस्तानी सेना अपनाई इस नीति के कारण भारतीय सेना को पाकिस्तानी सेना का सामना करने के लिए छोटे युद्ध के लिए तैय्यार रहने की सूचना भारतीय सेनाप्रमुख ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, भारतीय सेना को जागरूक रहकर अपने सामर्थ्य को बढाना होगा। साथ ही पाकिस्तान की इस चुनौती का सामना करने के लिए भारतीय सेना तैय्यार है, यह भरोसा भी जनरल सुहाग ने जताया।

भारतविरोध में आक्रमक रवैया अपनाने के साथ ही पाकिस्तान भारत को परमाणु हमले की चेतावनी दे रहा हैं। इस पृष्ठभूमिपर भारतीय सेनाप्रमुख जनरल दलबीर सुहाग ने सेना को तैयार रहने के दिये आदेश आने वाले समय के लिये अहम साबित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.