भारत की सव्वा सौ करोड़ जनता अफ़गानिस्तान के साथ है : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नयी दिल्ली, दि. २२ (वृत्तसंस्था) – ‘कुछ ताकतें अफ़गानिस्तान में आतंक और हिंसा को बढ़ावा देकर इस देश की सुरक्षा को चुनौती दे रही हैं| लेकिन समृद्ध अफ़गानिस्तान का निर्माण करना और यहाँ पर शांति, सुरक्षा और स्थिरता क़ायम करना यह भारत का संकल्प है| शांति, सुरक्षा और स्थिरता लाने के लिए सव्वा सौ करोड़ भारतीय हर पल अफ़गानिस्तान के साथ खडे रहेंगे’, ऐसा भरोसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिलाया| अफ़गानिस्तान की ऐतिहासिक वास्तु रहे ‘स्टोर पैलेस’ की पुनरुद्वार की हुई इमारत का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने विड़िओ कॉन्फरन्सिंग द्वारा किया| उस समय वे बात कर रहे थे|

भारतसन १९२० को अफ़गानिस्तान के राजा अमानुल्ला खान ने अफ़गानिस्तान की राजधानी काबुल के बीचोंबीच एक पहाड़ी पर खड़ा किया ‘स्टोर पैलेस’ अफ़गानिस्तान का ऐतिहासिक स्मारक है| लेकीन पिछले चार दशकों से जारी जंग की वजह से झुलस रहे अफ़गानिस्तान के इस ‘स्टोर पैलेस’ की काफ़ी हानि हुई थी| यह वास्तु पूरी तरह खंड़हर बन चुकी थी| अफ़गानिस्तान की इस ऐतिहासिक वास्तु को भारत ने नये सिरे से खड़ा किया है| भारत द्वारा पुनरुद्वार की गयी इस वास्तू के उद्घाटन के समारोह में प्रधानमंत्री मोदी विडिओ कॉन्फरन्सिंग द्वारा शामिल हुए थे|

‘‘पिछले वर्ष दिसंबर में अफ़गानी संसद के उद्घाटन समारोह में मैं शामिल हुआ था| इसके बाद मई महिने में भारत, अफ़गानिस्तान और ईरान के बीच व्यापारी महामार्गसंबंधी त्रिपक्षीय समझौता हुआ था| जून महीने में ‘फ्रेंडशिप डॅम’ का भी उद्घाटन हुआ था| अब ‘स्टोर पैलेस’ के उद्घाटन के अवसर पर फिर एक बार मैं आपके साथ खड़ा हूँ| क़ामयाबी की खुशी जब हम दोस्तों के साथ मनाते हैं, तब ज़्यादा खुशी होती है| पिछले कुछ महीनों से ऐसे एक के बाद एक अवसर आये हैं’’, इसकी याद प्रधानमंत्री मोदी ने अफ़गानी जनता को दिलाई|

अफ़गानिस्तान भारत का पुराना मित्र देश है और यह दोस्ती एवं सहयोग अटूट हैं| आज का यह समारोह भी भारत-अफ़गानिस्तान की गहरी दोस्ती और सहयोग का प्रतीक है, ऐसा प्रधानमंत्री मोदी ने कहा| अफ़गानिस्तान की आर्थिक प्रगति और विकास का लाभ अफ़गानी जनता को मिलें, यही भारत चाहता है| चाहे कितनी भी मुश्किलें क्यों न आयें, मग़र फिर भी भारत अफ़गानिस्तान के भविष्य के लिए काम करता रहेगा, ऐसा भरोसा प्रधानमंत्री मोदी ने दिलाया|

इस समय प्रधानमंत्री मोदी ने, अफ़गानिस्तान में आतंक फैलानेवाले पाकिस्तान का, बिना ज़िक्र किए उसपर निशाना साधा| ‘अफ़गानिस्तान के बाहर की कुछ ताकतें आतंकवाद और हिंसा को प्रोत्साहन देकर इस देश के सामने चुनौतियाँ खड़ी कर रही हैं| जो हिंसा के आगे देख नहीं सकते, उन्हें पुनरुद्वार की यह वास्तु अफ़गानिस्तान की समृद्ध परंपरा की याद दिलायेगी’, ऐसी फटकार प्रधानमंत्री ने लगायी| साथ ही, अफ़गानिस्तान में भारतीय दूतावास और यहाँ के कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए अफ़गानिस्तान सरकार और सुरक्षाबल जो प्रयास कर रहे हैं, उन प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने उनका शुक्रिया अदा किया| अब तक भारतीय दूतावास को निशाना बनाकर किये हुए आतंकी हमलों में अपने प्राणों का बलिदान दिये अफ़गानी शहीदों को भारत कभी भी नहीं भुलेगा, ऐसा प्रधानमंत्री मोदी ने कहा|

Leave a Reply

Your email address will not be published.