कोई भी तेढ़ी नज़र से देख नहीं सकेगा इतना सामर्थ्य भारत प्राप्त करेगा – रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

लखनौ – ‘भारत को किसी पर हमला नहीं करना है। लेकिन, विश्‍व का कोई भी देश भारत को तेढ़ी नज़र से नहीं देख सकेगा, इतना सामर्थ्य भारत प्राप्त करेगा। इसी के लिए लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल के निर्माण का प्रकल्प स्थापित किया जा रहा है’, ऐसा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल के निर्माण प्रकल्प की नींव रखने का समारोह हुआ। इस दौरान राजनाथ सिंह बोल रहे थे।

तेढ़ी नज़रदूसरे देश की एक इंच भूमि पर भी कब्जा करने का भारत का इतिहास नहीं है। भारत ने कभी भी दूसरे देश पर हमला नहीं किया है। लेकिन, विश्‍व का अन्य कोई भी देश भारत को टेढ़ी नज़र से नहीं देख पाएगा, इतना सामर्थ्य भारत को प्राप्त करना है। इसके लिए भारत ने हथियारों का अपने देश में ही निर्माण करने की नीति अपनाई है, ऐसा रक्षामंत्री ने कहा। यह ध्येय सामने रखकर ब्रह्मोस का निर्माण प्रकल्प शुरू किया जा रहा है। रशिया के सहयोग से भारत ने ब्रह्मोस का निर्माण किया है और यह विश्‍व का अति प्रगत सुपरसोनिक मिसाइल माना जाता है। भारतीय थलसेना, नौसेना और वायुसेना में भी ब्रह्मोस के अलग-अलग संस्करण शामिल किए गए हैं।

भारत ने प्राप्त किए ब्रह्मोस मिसाइल का ड़र पाकिस्तान के साथ-साथ चीन के भी मन में होने की बात स्पष्ट हुई थी। लेकिन, अपने बेड़े में शामिल इस मिसाइल की संख्या बढ़ाने के लिए भारत ने जोरदार कोशिश शुरू की थी। विशेष कर चीन के ‘एलएसी’ पर निर्माण हुए तनाव की पृष्ठभूमि पर भारत के लिए अपने बेड़े में पर्याप्त संख्या में ब्रह्मोस मिसाइल तैनात रखना काफी जरुरी हो गया है।

रविवार के दिन नींव रखने के बाद यह प्रकल्प पूरा होने के बाद यहां पर हर वर्ष १०० ब्रह्मोस मिसाइलों का निर्माण होगा, यह दावा किया जा रहा है। इस प्रकल्प के लिए केंद्र सरकार ने जोरदार गतिविधियाँ शुरू की थीं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मात्र डेढ़ महीने के दौरान इस प्रकल्प के लिए दो सौ एकड़ भूमि उपलब्ध करायी और साथ ही इस प्रकल्प के निर्माण कार्य को गति प्रदान की, यह जानकारी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस दौरान साझा की।

लखनऊ के इस प्रकल्प से रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। इससे ५.५ हज़ार लोगों को नौकरी मिलेगी। साथ ही इसके लिए आवश्‍यक सप्लाई चेन की वजह से और दस हज़ार लोगों को रोजगार प्राप्त होगा, यह विश्‍वास रक्षामंत्री ने व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.