अमरिका के लिए भारत काफी अहम देश – अमरिकी विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ

वॉशिंगटन – अमरिका के लिए भारत के साथ बने संबंध काफी अहमियत रखते है, ऐसा अमरिकी विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ इन्होंने कहा है| दो सप्ताह के बाद विदेशमंत्री पोम्पिओ भारत की यात्रा करेंगे| ईरान से भारत का ईंधन खरीदना और रशिया से ‘एस-४००’ मिसाइल विरोधी यंत्रणा की खरीद करने के मुद्दे पर भारत और अमरिका में मतभेद है| साथ ही दोनों देशों में व्यापारी विवाद तीव्र होने के संकेत प्राप्त हो रहे है| ऐसी पृष्ठभूमि पर अमरिकी विदेशमंत्री की यह अहम भारत यात्रा हो रही है|

भारत और अमरिका के व्यापारी विवाद तीव्र हुए है और अमरिका ने भारत का नाम ‘जनरलाईज्ड सिस्टिम ऑफ प्रेफरन्सेस’ (जीएसपी) की सुचि से कुछ दिन पहले ही हटाया था| इस वजह से करमुक्त वर्ग में शामिल भारत की अमरिका में हो रही निर्यात को झटका लगा था| साथ ही अपने देश में तैयार हो रही मोटरसाइकल पर लगाया कर भारत पूरी तरह से हटाए, यह मांग अमरिका ने पकड रखी है| भारत में तैयार हो रही मोटरसाइकल पर अमरिका में आयातकर लगाया नही जाता. लेकिन, अमरिका में बनी हर्ले डेव्हिडसन मोटरसाइकल पर भारत करीबन ५० प्रतिशत आयातकर लगा रहा है, यह अब बर्दाश्त नही होगा, ऐसा अमरिका का कहना है|

साथ ही अमरिकी कंपनियों के लिए भारत अपना बाजार और अधिक मात्रा में खुला करें, यह मांग भी अमरिका रख रहा है| यह मांगे पूरी नही हो रही है, यह कहकर राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने ‘जीएसपी’ से भारत को हटाया था| यह निर्णय दुर्दैवी है, यह प्रतिक्रिया भी भारत ने दर्ज की थी| अमरिका के कुछ जनप्रतिनिधिओं ने भी ट्रम्प प्रशासन को भारतविरोधी निर्णय करनेपर फटकार लगाई थी| भारत यह विश्‍वासू मित्रदेश है, इस बात पर इन जनप्रतिनिधियों ने ध्यान आकर्षित किया था| अमरिका में भारतीय उद्योग क्षेत्र से जुडे कुछ लोगों से बातचीत करते समय अमरिकी विदेशमंत्री ने भारत की अहमियत रेखांकित की है और अपनी भारत यात्रा की पूर्व तैयारी भी की है|

‘इंडो-पैसिफिक’ क्षेत्र संबंधी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प की नीति में भारत का स्थान अहम है और अमरिका के लिए भारत यह काफी अहम देश होने की बात विदेशमंत्री पोम्पिओ ने कही| अपनी भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के संबंधों में सुधार होगा और यह संबंध और भी मजबूत और व्यापक करने के लिए पूरी कोशिश करने का वादा विदेशमंत्री पोम्पिओ ने इस दौरान किया| साथ ही भारत के साथ सिर्फ आर्थिक ही नही, बल्कि अन्य क्षेत्रों में हो रहा सहयोग और भी व्यापक करने के लिए अमरिका कोशिश करेगी, यह दावा माईक पोम्पिओ ने किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.