अमरिका ने भारत को प्रदान किए १० हजार ‘सिग ७१६ रायफल्स’

नई दिल्ली: जम्मूकश्मीर में तैनात भारतीय सैनिकों को अत्याधुनिक सिग साउर७१६यह अमरिकी रायफल्स के साथ तैनात करने की प्रक्रिया शुरू हुई है| अमरिका ने भारत को १० हजार सिग ७१६रायफल्स प्रदान की है और इन रायफल्स की आपुर्ति भारतीय सेना के नार्दन कमांड को की गई है,त यह जानकारी सामने आ रही है| भारत ने अमरिका के साथ ७२ हजार सिग ७१६रायफल्स खरीदने के लिए समझौता किया था| यह रायफल प्राप्त होने से जम्मूकश्मीर में आतंकवाद विरोधी मुहीम में शामिल सैनिकों को और भी ताकत प्राप्त होगी|

कश्मीर घाटी में आतंकवादी काफी आधुनिक रायफल का प्रयोग कर रहे है और ऐसे में भारतीय सैनिकों के हाथ में आधुनिक एसॉल्ट रायफल्स होनी चाहिए, यह मांग हो रही थी| इसके अनुसार सरकार ने आधुनिक रायफल खरीद करने का निर्णय किया था| भारत और अमरिका में सिग ७१६ रायफल्सखरीदने के लिए ७०० करोड रुपयों का समझौता हुआ था| इस समझौते के तहेत भारत को अमरिका से ७२,४०० रायफल्स प्राप्त होगी और इनमें से ६६ हजार रायफल्स सेना के जवानों को, २ हजार रायफल्स नौसेनिकों को एवं ४ हजार रायफल्स वायुसैनिकों को प्रदान होगी |

इनमें से १० हजार रायफल्स अमरिका ने भारत को सप्लाई किए है और यह रायफल्स सबसे पहले कश्मीर घाटी में आतंकवाद विरोधी मुहीम में शामिल सैनिकों को प्रदान की जा रही है|

सिग ७१६के अलावा ७ लाख एके२०३ रायफल्सकी खरीद करने का निर्णय भी भारत ने किया है| इस खरीद के लिए भारत और रशिया का समझौता हुआ था| इन रायफल्स का निर्माण भारत में ही अमेठी के कारखाने में होगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published.