आनेवाले २ दशकों मे भारत अच्छे विकासदर से प्रगति करेगा- केन्द्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली

वॉशिंगटन: आने वाले दो दशकों मे भारत अच्छे विकास दर से प्रगति करेगा, ऐसा विश्वास वित्तमंत्री अरुण जेटली ने व्यक्त किया है। फिलहाल अमरिका के दौरे पर होने वाले केंद्रीय वित्तमंत्री ने ‘यूएस इंडिया स्ट्रैटेजिक एंड पार्टनरशिप फोरम’ मे बोलते हुए यह विश्वास जताया है। इस तिमाही मे भारत के विकास दर मे गिरावट होकर ५.७ पर आने के बाद देसी एवं विदेशी विश्लेषकों ने भारतीय वित्तव्यवस्था के कार्य पर चिंता व्यक्त की थी। इस पृष्ठभूमि पर वित्तमंत्री ने यह दावा किया है।

आने वाले एक से दो दशक मे भारतीय वित्त व्यवस्था बड़े विकास दर से प्रगति करेगा। भारत सरकार ने हाथ लिए रचनात्मक आर्थिक सुधार एवं पूर्व पद पर आने वाली जागतिक वित्त व्यवस्था, यह दो बातें भारतीय वित्त व्यवस्था के लिए दमदार कार्य करने के लिए पोषक मानी जाएंगे, ऐसा वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया है। भारत सरकार ने अल्प समय मे लाभ का विचार न करते, वित्त व्यवस्था के लिए दीर्घ समय मे लाभकारक होंगे ऐसे निर्णय लिए है। यह कहकर केंद्रीय वित्त मंत्री ने इन निर्णय का समर्थन किया है। इसकी वजह से भारत मे निवेशकारों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हुआ है और भारत यह एक बाजार क्षेत्र बनेगा, ऐसा दावा वित्तमंत्री ने किया है।

दौरान, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारतीय वित्त व्यवस्था की गति बढ़ाने के लिए तीन सिफारिशें की है। कॉरपोरेट एवं बैकिंग क्षेत्र को अधिक सक्षम करना एवं डूम्बत कर की वसूली की प्रक्रिया अधिक प्रभावी करने की सिफारिश का समावेश है। इस के साथ भारत सरकार अपने आय मे बढ़ावा करें और अनुदान मे कटौती करें, ऐसी सलाह मुद्रा कोष ने दी है। उसके साथ मूलभूत सुविधाओं के विकास पर जोर देकर रचनात्मक सुधार के लिए भारत ध्यान केंद्रित करें, ऐसा मुद्रा कोष ने कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.