संयुक्त राष्ट्रसंघ के मानव अधिकार परिषद में भारत ने दिया पाकिस्तान को मुंहतोड जवाब

जेनिवा – ‘जागतिक आतंकवाद का केंद्र बने और आतंकवाद का साजिश के तौर पर इस्तेमाल कर रहे देश से भारत जम्मू-कश्मीर में मानव अधिकारों का हनन कर रहा है, यह आरोप हो रहे है’, इन कडे शब्दों में भारतीय विदेश मंत्रालय के पूर्व विभाग के सचिव विजय ठाकूर सिंग ने पाकिस्तान को तमाचा लगाया| संयुक्त राष्ट्रसंघ की मानव अधिकार परिषद में पाकिस्तान के विदेशमंत्री ने भारत के विरोध में ११५ पन्नों के कथित आरोपों के सबुत रखें| इसपर विजय ठाकूर सिंग ने पाकिस्तान को मुंहतोड जवाब दिया|

जम्मू-कश्मीर में भारत मानव अधिकारों का हनन कर रहा है| यह भारत का अंदरुनी मसला हो नही सकता| भारत आतंकवाद के आरोप रखकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान जम्मू-कश्मीर में हो रहे हनन से दुसरी ओर हटाने की कोशिश कर रहा है| मानव अधिकार परिषद हस्तक्षेप करके भारत को रोकें, यह मांग पाकिस्तान के विदेशमंत्री शाह महमूद कुरेशी ने की| भारत पर दोष और आरोप रखने की चक्कर में कुरेशी ने जम्मू-कश्मीर यह भारत का हिस्सा होने की बात स्वीकारी| ‘इंडियन स्टेट ऑफ जम्मू ऍण्ड कश्मीर’ यह जिक्र करके पाकिस्तान के विदेशमंत्री ने कश्मीर भारत का ही राज्य है, यह स्वीकारने की बात इससे स्पष्ट हुई|

कुरेशी ने किए दुष्प्रचार को भारत के पूर्व विभाग के सचिव विजय ठाकूर सिंग ने गिनेचुने शब्दों में पाकिस्तान की आलोचना की| जम्मू-कश्मीर संबंधी भारत ने किया निर्णय अत्यंत पारदर्शी था| भारतीय संसद ने इस निर्णय पर मुहर लगाई है और इसे पूरे देश से समर्थन प्राप्त हो रहा है, इस ओर विजय ठाकूर सिंग ने ध्यान आकर्षित किया| यह भारत का अंदरुनि मसला है और इसमें दखलअंदाजी करने का?अधिकार दुनिया के किसी भी अन्य देश को हो ही नही सकता, ऐसा विजय ठाकूर सिंग ने डटकर कहा|

जागतिक आतंकवाद का केंद्र और आतंकियों की सीमा से उसपार निर्यात करके उसका साजिश के तौर पर इस्तेमाल करनेवाला देश भारत पर मानव अधिकारों का हनन करने के झुठे आरोप कर रहा है| इस विरोधाभास की ओर विजय ठाकूर सिंग ने ध्यान आकर्षित किया| साथ ही आतंकी संगठनों के नेताओं को पाकिस्तान ने लंबे समय से पनाह दी है, इसकी याद भी विजय ठाकूर सिंग ने दिलाई है| ऐसे देश से भारत पर हो रहे आरोपों की जरा भी किमत देने की जरूरत नही है, भारत यह दुनिया का जिम्मेदार देश है और मानव अधिकारों के विषय में भारत काफी सतर्कता दिखाता है| जम्मू-कश्मीर संबंधी निर्णय करना यह भारत का सार्वभूम अधिकार है| न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व स्थापित करने के लिए भारत ने यह निर्णय किाय है, यह दावा विजय ठाकूर सिंग ने किया|

आतंकवाद के समर्थक और पुरस्कार करनेवालों के विरोध में अंतरराष्ट्रीय समुदाय एकता दिखाए, यह निवेदन इस दौरान विजय ठाकूर सिंग ने किए| इस मोर्चे पर शांति बनाए रखना आखिरकार आयंकियों को ही ताकद प्रदान करनेवाली साबित होगी, यह बात सिंग ने आगे कही| उनके इस प्रहार की वजह से दुष्प्रचार की हवां ही निकल गई है| खास तौर पर पाकिस्तान विश्‍वासार्हता पर ही हमला करके विजय ठाकूर सिंग ने पाकिस्तान को जोरदार झटका दिया|

मानवाधिकार परिषद में कश्मीर का मुद्दा उठाकर भारत के विरोध में माहौल बनाने की पाकिस्तान की योजना उसी देश पर उलट चुकी है| इस परिषद में पाकिस्तान को अन्य किसी भी देश का समर्थन नही मिल पाया है| बल्कि पाकिस्तान के आतंकवाद की यादे ताजा करके विजय ठाकूर ने मानव अधिकारों के मुद्दों पर बोलना यही बडा विरोधाभास साबित होगा, यह संकेत दिए| विशेष बात यह है की इस जवाब में उन्होंने एक भी बार पाकिस्तान का सीधे जिक्र नही किया| भारतीय माध्यमों ने उनके इस कुछ मिनिटों के भाषण को बडी अहमियत दी है|

इस बारे में अपना पूरा भाषण मानव अधिकार परिषद के अधिकृत वेबसाईट पर है, यह जानकारी विजय ठाकूर सिंग ने इस दौरान दी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.