चीन के बढ़ते कारनामों की पृष्ठभूमि पर, भारत पर सभी मोरचों से हमला हो सकता है – वायुसेनाप्रमुख व्ही. आर. चौधरी की चेतावनी

नवी दिल्ली – भारत के सामरिक उद्दिष्ट पूरे होने के मार्ग में चीन यह सबसे बड़ा और दीर्घकालीन खतरा होने की बात वायुसेनाप्रमुख एअर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने जताई है। उसी समय, चीन और पाकिस्तान इन दोनों देशों द्वारा बढ़ाई जा रही रक्षा क्षमताओं का उल्लेख करते हुए, भारत पर सभी मोरचों से हमला हो सकता है, ऐसी चेतावनी भी एअर चीफ मार्शल व्ही. आर. चौधरी ने दी। भारत की सुरक्षा विषयक नीति, अस्थिर पड़ोसी देश और हल ना हुए सीमाविवाद इनसे प्रभावित हुई होकर, उसी मुद्दे पर संघर्ष की चिंगारी भड़क सकती है, इसपर भी वायु सेना प्रमुख ने गौर फरमाया।

व्ही. आर. चौधरी

‘सेंटर फॉर एअर पॉवर स्टडिज्’(कॅप्स) इस अभ्यास गुट ने आयोजित किए १८ वें सुब्रतो रॉय सेमिनार को संबोधित करते समय व्ही. आर. चौधरी ने चीन के कारनामों का ज़िक्र किया। ‘चीन द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय तथा क्षेत्रीय स्तर पर प्रभाव बढ़ाने की गतिविधियाँ जारी हैं। इससे चीन और भारत के बीच प्रतिस्पर्धा अधिक ही बढ़ सकती है। चीन द्वारा भारत को सीमा विवाद के मुद्दों मे उलझा रखने की कोशिश की जा सकती है। भारत की सीमाओं के पास, तिब्बत में चीन के हवाई बल द्वारा बड़े पैमाने पर अड्डों का निर्माण तथा तैनाती की जा रही है। यह बात चीन के आक्रामकता दिखानेवाली साबित होती है’, ऐसी चेतावनी वायुसेना प्रमुख ने दी।

चीन के साथ ही पाकिस्तान भी हवाई सिद्धता बढ़ा रहा है, इसपर एअर चीफ मार्शल व्ही. आर. चौधरी ने गौर फरमाया। ऐसा होने के बावजूद भी भारत को सर्वाधिक खतरा चीन से ही होने की बात उन्होंने स्पष्ट की। पश्चिम की तुलना में पूर्वी भाग के पड़ोसी से होने वाले खतरे की तीव्रता ही अधिक है, यह भी वायुसेनाप्रमुख ने कहा। भविष्य में भारत पर सभी मोरचों से हमला होने की संभावना है, यह चेतावनी भी उन्होंने दी।

उसमें आर्थिक घेराबंदी, राजनीतिक स्तर पर अलग-थलग करने की कोशिश, साइबर हमले इनका इस्तेमाल दुश्मन द्वारा किया जा सकता है, ऐसा भी एअर चीफ मार्शल व्ही. आर. चौधरी ने डटकर कहा। नज़दीकी भविष्य में भारतीय हवाई बल का तेज़ी से आधुनिकीकरण करने की ज़रूरत होकर, क्षमताओं में भी वृद्धि करना भी महत्त्वपूर्ण है, इसका एहसास भी उन्होंने करा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.