पिछले डेढ़ साल में उड़न तश्तरियों की घटनाएं बढ़ीं – अमरिकी रक्षा विभाग की रपट

वॉशिंग्टन – पिछले कुछ सालों में अमरीका में उड़न तश्तरियों से जुडी ५०० से अधिक मामले दर्ज़ हुए हैं, अमरिकी रक्षा विभाग ने यह जानकारी साझा की। कुछ घटनाएं ड्रोन्स और बलून्स की हैं, फिर भी कई घटनाओं में किसी भी तरह का पुख्ता खुलासा करना मुमकिन नहीं हुआ है, ऐसा रक्षा विभाग की नई रपट में कहा गया है। पिछले कुछ सालों से अमरीका में परग्रहवासी और उड़न तश्तरियों से संबंधित जानकारी बड़ी मात्रा में सामने आ रही है और अमरिकी संसद ने इसके लिए स्वतंत्र ‘टास्क फोर्स’ गठित करने के निर्देश दिए थे।

पिछले कई दशकों से अमरिकी रक्षा विभाग अपर देशीय और उड़न तश्तरियों से संबंधित घटनाओं की जानकारी प्राप्त कर रहा है। लेकिन, यह जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई थी। साल २०१७ और २०१८ में अमरिकी प्रसारमाध्यम और कुछ निजी गुटों ने अपर देशीय के उड़न तश्तरियों के वीडियो और फोटो प्रसिद्ध किए थे। इसलिए अमरिकी रक्षा विभाग भी इस पर बयान करने के लिए मज़बूर हुआ। साल २०१९ में अमरिकी नौसेना ने माध्यमो में जारी हो रहे वीडियो एवं जानकारी में सच्चाई है, ऐसा घोषित किया।

इसके बाद अमरिकी संसद में भी यह मुद्दा उठाया गया। सिनेटर मार्को रिबिओ के साथ कई लोगों ने लगातार सवाल पूछना शुरू किया। इससे संसद के निर्देशों के अनुसार अमरिकी गुप्तचर यंत्रणा ‘ऑफिस ऑफ द डायरेक्टर ऑफ नैशनल इंटेलिजेन्स’ और रक्षा विभाग ने स्वतंत्र टास्क फोर्स गठित किया था। साल २०२१ गठित इस टास्क फोर्स ने उड़न तश्तरियों से संबंधित कुल ५१० मामले दर्ज़ होने की जानकारी साझा की।

इनमें से ३६६ घटनाएं पूरी तरह से नई हैं और इनमें से २४७ घटनाएं जून २०२१ के बाद की हैं। इनमें से १७१ मामले किसी भी तरह दर्ज़ नहीं हैं और ना ही इस पर किसी भी तरह का खुलासा होने का शिर्षक है। इन घटनाओं का अधिक विश्लेषण जरुरी है, यह अनुमान रक्षा विभाग की रपट में दर्ज़ है। अधिकांश घटनाएं अमरिकी वायुसेना और नौसेना ने बयान की हैं, यह भी इसमे कहा गया है। इससे पहले विभिन्न अधिकारियों और गुटों द्वारा साझा की गई जानकारी में उड़न तश्तरियों से अमरीका के परमाणु कार्यक्रम के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी खतरा होने का इशारा दिया गया था।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.