अरब देशों के गठबंधन ने यमन में हूती विद्रोहीयों के मिसाइल अड्डे तबाह किए

yemen-houthi-missile-base-1रियाध – पिछले कुछ दिनों से सौदी अरब एवं यूएई पर बैलेस्टिक मिसाइल्स के हमले कर रहे येमन के हौथी विद्रोहियों को अरब देशों के सैन्य गठबंधन ने बड़ा झटका दिया। येमन के अल ज्वफ क्षेत्र में हौथी विद्रोहियों के बैलेस्टिक मिसाइल्स के लौन्च पैड़ अरब देशों ने नष्ट किए। इसके साथ ही मरिब और हज़ाह दोनों इलाकों में स्थित हौथी विद्रोहियों के ठिकानों को भी लक्ष्य किया गया है। सौदी के नेतृत्व का सैन्य गठबंधन येमन में जारी हवाई हमले बंद करे, यह निवेदन संयुक्त राष्ट्र संघ ने किया है।

पिछले महीने ईरान से जुड़े हौथी विद्रोहियों ने सौदी अरब एवं यूएई पर बैलेस्टिक मिसाइल्स के हमले किए थे। सौदी की राजधानी रियाध और यूएई की राजधानी अबु धाबी इन बैलेस्टिक मिसाइल हमलों का लक्ष्य थे। इनमें से अबु धाबी पर हुए बैलेस्टिक मिसाइल्स एवं ड्रोन के हमलों में तीन लोग मारे गए थे। इनमें दो भारतीय नागरिकों का समावेश था। सौदी और यूएई की राजधानियों को सीधे निशाना करनेवाले हौथी विद्रोहियों के इन हमलों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जोरदार आलोचना हुई थी।

yemen-houthi-missile-base-2इसके बाद पिछले हफ्ते सौदी और अरब मित्रराष्ट्रों के सैन्य गठबंधन ने हौथी विद्रोहियों के खिलाफ सैन्य मुहिम चलाई है। शनिवार से हो रही इस कार्यवाही में येमन की राजधानी सना पर अवैध कब्ज़ा करनेवाले हौथी विद्रोहियों को लक्ष्य किया जाएगा, यह ऐलान अरब गठबंधन ने किया है। फिलहाल राजधानी सना के साथ अल ज्वाफ, मरीब, हज़ाह में कार्यवाही हो रही है। अरब मित्रराष्ट्रों के गठबंधन को येमन की सेना भी साथ दे रही है। अरब देशों के लड़ाकू विमान हवाई हमले कर रहे हैं, तो येमन की सेना हौथी विद्रोहियों के ठिकानों को घेर रही है। इससे हौथियों की घेराबंदी होने का दावा किया जा रहा है।

पिछले २४ घंटों में अरब मित्रराष्ट्रों के गठबंधन ने मरीब और हज़ाह में किए १६ हमलों में हौथियों के ९ वाहन नष्ट हुए और दर्जनों विद्रोही मारे जाने का दावा किया जा रहा है। आनेवाले दिनों में अरब देशों का सैन्य गठबंधन हौथियों पर तीव्र हमले करने की कड़ी संभावना जताई जा रही है। इसी बीच अल ज्वाफ लौन्च पैड़ नष्ट होने के कारण हौथी विद्रोही भी नए हमले शुरू करने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published.