‘यूएई’ के जहाज़ पर हुई कार्रवाई यानी इस्रायल के लिए इशारा – येमन के हौथी विद्रोहियों की धमकी

uae-israel-yemen-houthi-1तेहरान – कुछ दिन पहले रेड सी क्षेत्र से सफर कर रहे ‘यूएई’ के जहाज़ पर की गई कार्रवाई इस्रायल के लिए इशारा होने की धमकी येमन के हौथी विद्रोहियों ने दी है। येमन के समुद्री क्षेत्र में इस्रायल की हरकतों को बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा, ऐसा हौथी विद्रोहियों ने धमकाया है। पिछले पांच वर्षों से येमन में गृहयुद्ध की वजह से रेड सी क्षेत्र में व्यापारी जहाज़ों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया जा रहा है। ऐसी स्थिति में हौथी विद्रोहियों ने यूएई के जहाज़ पर की हुई कार्रवाई और इस्रायल को दिया गया इशारा इस क्षेत्र में तनाव बढ़ा रहा है।

चार दिन पहले सौदी अरब के जज़ान बंदरगाह की ओर जाने वाले ‘यूएई’ के मालवाहक जहाज़ का रेड सी के क्षेत्र में प्रवेश करते ही हौथी विद्रोहियों ने अपहरण किया था। येमन के हौदेदा बंदरगाह में रखे इस जहाज़ पर सैन्य वाहन एवं अन्य हथियार होने का दावा हौथी विद्रोहियों ने किया है। अपने खिलाफ सौदी अरब को हथियारों से सज्जित करने के लिए यूएई ने यह ज़खिरा रवाना किया, ऐसा आरोप हौथी विद्रोहियों ने लगाया।

इस कार्रवाई को अंजाम देते समय हौथी के सैनिकों ने बड़ी वीरता दिखाई, यह दावा हौथी संगठन के उप-प्रवक्ता कर्नल अज़ीज़ रशीद ने किया। किसी भी सैन्य विरोध के बिना हमारे सैनिकों ने ‘यूएई’ के जहाज़ पर कब्ज़ा करने का बयान हौथी विद्रोहियों के उप-प्रवक्ता ने किया। इसके साथ ही ‘यूएई’ के जहाज़ पर यह कार्रवाई इस्रायल के लिए इशारा होने की धमकी कर्नल रशीद ने दी।

uae-israel-yemen-houthi-2‘इसके बाद भी इस्रायल ने हमारे विरोध में कार्रवाई की तो इस्रायली नौसेना के जहाज़ और सैन्य अड्डों को ध्वस्त किया जाएगा। इसके साथ ही येमन के द्विप पर इस्रायल की मौजूदगी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकेगी’, ऐसा रशीद ने धमकाया है। साथ ही इस वर्ष के शुरू में की हुई यह एक मात्र कार्रवाई नहीं है और इसके आगे भी ऐसी कार्रवाईयाँ की जाएँगी, यह ऐलान हौथी विद्रोहियों के उप-प्रवक्ता ने किया। पिछले पांच वर्षों से येमन के राष्ट्राध्यक्ष हादी सरकार के खिलाफ संघर्ष कर रहे हौथी विद्रोहियों को ईरान का समर्थन प्राप्त है। इस वजह से हौथी ने इस्रायल को दिए इस इशारे की गंभीरता बढ़ी है।

कर्नल रशीद ने इस धमकी के माध्यम से येमन के दक्षिणी ओर स्थित सोकोट्रा द्विप पर इस्रायल के कथित सैन्य अड्डे की ओर ध्यान आकर्षित करने का दावा हो रहा है। एड़न की खाड़ी में स्थित सोकोट्रा द्विप येमन के समुद्री क्षेत्र में है और वहां के कुछ हिस्सों पर ‘यूएई’ का हक होने की बात कही जा रही है। साथ ही ‘यूएई’ के नियंत्रण वाले क्षेत्र पर इस्रायल की सेना ने सैन्य अड्डा स्थापित करने की खबरें पहले ही प्राप्त हुई थीं।

हिंद महासागर से रेड सी के क्षेत्र में ईरान के जहाज़ों की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए इस अड्डे का इस्तेमाल किया जाएगा, ऐसा दावा ईरान के माध्यमों ने किया था। इस्रायल की सेना ने इस खबर पर बयान करना टाल दिया था। हौथी विद्रोहियों के इस नए इशारे पर भी इस्रायल ने प्रतिक्रिया दर्ज़ नहीं की है।

इसी बीच, हौथी विद्रोहियों ने पहले भी इस्रायल के दक्षिणी हिस्से पर मिसाइल हमले करने का इशारा दिया था। लेकिन, इस बार हौथी विद्रोहियों ने रेड सी क्षेत्र में इस्रायली जहाज़ों पर कार्रवाई करने की धमकी दी है। यूरोपिय देशों को खाड़ी एवं एशियाई देशों से जोड़नेवाले रेड़ सी क्षेत्र से इस्रायली नौसेना एवं यात्री और माल वाहक जहाज़ों की यातायात होती है। अगले दिनों में हौथी विद्रोहियों ने यहां से सफर करनेवाले जहाज़ों पर कार्रवाई की तो इसकी बड़ी गूंज सुनाई दे सकती है। इसका सीधा अंतरराष्ट्रीय माल यातायात पर असर होगा, इस ओर इस्रायली विश्‍लेषक ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.