येमन में हौथी विद्रोहियों ने की २०० लोगों की हत्या – येमन की वृत्तसंस्था का गंभीर आरोप

houthi-killed-200-yemen-1सना – येमन के हौथी विद्रोहियों ने अपहरण किए हुए एवं बंधक बनाए हुए लगभग २०० लोगों की काफी अत्याचारपूर्ण तरीके से हत्या करने का दावा येमन की वृत्तसंस्था ने किया है। इसी बीच हौथी विद्रोहियों ने रेड सी क्षेत्र से सफर करने वाले यूएई के मालवाहक जहाज़ पर कब्ज़ा करने की खबर प्रसिद्ध हुई है। इसके बाद गुस्से में आकर सौदी अरब ने हौथी विद्रोहियों पर भीषण सैन्य कार्रवाई करने का इशारा दिया।

पिछले सात वर्षों से येमन के राष्ट्राध्यक्ष अब्दरुब्बा मन्सूर हादी की सरकार के खिलाफ विद्रोह करके गृहयुद्ध शुरू करनेवाले सेनाप्रमुख अन्सरुल्लाह हौथी के समर्थकों ने येमन पर कब्ज़ा करने के लिए संघर्ष शुरू किया था। इसके पीछे ईरान का समर्थन होने का आरोप लगाया जा रहा है। ऐसे में सौदी अरब और मित्रदेश हादी की सरकार के पक्ष में हो गए हैं और उन्होंने येमन के हौथी विद्रोहियों पर सैन्य कार्रवाई शुरू की थी। इनके हमले के विरोध में हौथी पिछले सात वर्षों से हौथी विद्रोही स्थानीय एवं राजनीतिक विरोधियों को कैद करके उन्हें मानवी ढ़ाल बनाकर इस्तेमाल कर रहे हैं, यह आरोप भी लगाया जा रहा है।

houthi-killed-200-yemen-2हौथी विद्रोहियों ने अपने प्रशिक्षण अड्डों पर, मुख्यालय एवं हथियारों के गोदामों में इन अपहृतों को मानवी ढ़ाल के तौर पर कैद रखने का आरोप येमन की सरकारी वृत्तसंस्था ‘सब्बा’ ने लगाया। इन अपहृतों में से २०० लोगों को भूखा रखकर और उन्हें वैद्यकीय सुविधा देने से इन्कार करके हौथी विद्रोहियों ने इन बेगुनाहों की हत्या की, यह आरोप ‘सब्बा’ ने अपनी खबर में लगाया है।

रविवार देर रात के समय हौथी विद्रोहियों ने रेड सी समुद्री क्षेत्र से सफर कर रहे यूएई के मालवाहक जहाज़ का अपहरण किया। यह जहाज सौदी के जिज़ान बंदरगाह की ओर जा रहा था और इसी बीच हौथी विद्रोहियों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस जहाज़ में हथियार थे, ऐसा आरोप हौथी विद्रोहियों ने लगाया है। हौथी विद्रोहियों ने अरब मित्रदेशों के जहाज़ पर की हुई कार्रवाई गैरज़िम्मेदाराना होने का आरोप सौदी ने लगाया।

इस कार्रवाई से अंतरराष्ट्रीय समुद्री यातायात को खतरा निर्माण कर रहे हौथी विद्रोहियों पर अधिक तीव्र सैन्य कार्रवाई की जाएगी, यह इशारा सौदी ने दिया है।

इससे पहले हौथी विद्रोहियों ने सौदी अरब के प्रमुख शहरों पर एवं र्इंधन प्रकल्पों पर मिसाइल हमले किए थे। इसके बाद सौदी और मित्रदेशों के गठबंधन ने हौथी विद्रोहियों पर तीव्र हमले करना शुरू किया। इस संघर्ष में येमन की जनता झुलस रही है और यहां पर भयंकर मानवी आपदा निर्माण होने का दावा इस क्षेत्र में काम कर रही अंतरराष्ट्रीय संगठन कर रही है। लेकिन, ईरान और सौदी की रणभूमि बने येमन में जारी यह भीषण संघर्ष रुकने की संभावना फिलहाल तो नज़र नहीं आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.