हमास के इस्रायल पर हुए हमले यानी अमानुष क्रूरता का प्रदर्शन – रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन की आलोचना

बिश्केक -‘गाजा पट्टी की हमास के आतंकवादियों ने इस्रायल की सीमा में घुसकर किए अमानवी हमले यानी क्रूरता का प्रदर्शन था। इतिहास में इतने जघन्य, तीव्रता के हमले कभी भी नहीं हुए थे। इसकी जितनी भी निंदा करें, कम ही होगी’, ऐसी तीखी आलोचना रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने की है। हमास की इस क्रूरता पर इस्रायल ने भी उसी भाषा में जवाब दिया है, ऐसा पुतिन ने कहा। लेकिन, अब यह संघर्ष रोककर दोनों गुट जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता दे, ऐसा आवाहन रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने किया। इसी बीच, हमास के आतंकवादियों ने अपहर किए इस्रायली नागरिकों को मुक्त करने के लिए रशिया कोशिश कर रही हैं, ऐसा इस्रायल में मौजूद रशियन राजनीतिक अधिकारी ने कहा है।

हमास के इस्रायल पर हुए हमले यानी अमानुष क्रूरता का प्रदर्शन - रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन की आलोचनाबीते हफ्ते हमास ने इस्रायल पर हमला करने के बाद रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने सार्वजनिक बयान नहीं किया था। लेकिन, रशियन राष्ट्राध्यक्ष के दफ्तर ने हमास के हमलों पर फटकार लगाई थी। लेकिन, इस्रायल-हमास संघर्ष पर बयान करने से दूर रह कर रशिया अब ईरान से जुड़ी हमास का समर्थन कर रही हैं, ऐसा आरोप पश्चिमी देश और माध्यमों ने लगाना शुरू किया था। इस संघर्ष से रशिया को लाभ हो रहा हैं, ऐसा इन माध्यमों का कहना था। वहीं, हमास के आतंकवादियों ने इस्रायल पर किए हमलों में रशियन रॉकेटस्‌ भी होने का दावा यूरोपिय माध्यमों ने बड़े ड़टकर किया था।

शुक्रवार के दिन किरगिझिस्तान के दौरे पर पहुंचे रशियन राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने हमास-इस्रायल के इस संघर्ष पर पहली बार सार्वजनिक बयान किया। इस्रायल में घुसकर हमास के आतंकवादियों ने किए अमानवी हमले यानी क्रूरता का प्रदर्शन होने की आलोचना रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने की है। हमास के इस्रायल पर हुए हमले यानी अमानुष क्रूरता का प्रदर्शन - रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन की आलोचनाइतिहास में इतने क्रूर हमले नहीं हुए थे, यह कहकर राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने हमास के हमलों पर प्रत्युत्तर दे रहा इस्रायल भी उतनी ही क्रूरता के हमले कर रहा हैं, इसकी याद पुतिन ने करायी।

लेकिन, इस संघर्ष में जनता शिकार हो रही है और दोनों गुट युद्ध विराम करें, ऐसा आवाहन रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने किया। साथ ही द्विराष्ट्रवाद के मुद्दे पर इस्रायल और पैलेस्टिनी नेता चर्चा करें, ऐसा सुझाव पुतिन ने दिया है। इस संघर्ष को रोकने के लिए रशिया ने पहल करने के संकेत भी इस्रायल में नियुक्त रशियन राजनैतिक अधिकारी ने दिए। हमास के इस्रायल पर हुए हमले यानी अमानुष क्रूरता का प्रदर्शन - रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन की आलोचनारशिया हमास के आतंकवादियों के संपर्क में हैं और इस्रायली बंधकों की रिहाई के लिए हमास से चर्चा कर रही है, ऐसी जानकारी इस अधिकारी ने प्रदान की।

इसी बीच हमास के आतंकवादियों ने इस्रायल पर हमले करने के लिए पश्चिमी देशों को हथियार की तरह इस्तेमाल किया है, ऐसा आरोप रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने लगाया। नाटो ने यूक्रेन को प्रदान किए हथियारों का हमास के आतंकवादियों ने इस्रायल पर हमला करने के लिए इस्तेमाल किया है, ऐसा आरोप पुतिन ने लगाया। यूक्रेन के भ्रष्ट नेता अफ्रीका और खाड़ी देशों के माध्यम से इन हथियारों की ‘ब्लैक मार्केट’ में बिक्री कर रहे हैं और हमास ने यही हथियार पाए होने का दावा पुतिन ने किया। दो दिन पहले ऐसा ही आरोप लगाया गया था। अमेरिकी राइफल्स हमास के आतंकवादियों के हाथों में होने की खबरें सामने आयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.