ग्रीस ने शरणार्थियों पर नाझीं जैसे ही अत्याचार किए – तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष का आरोप

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

अंकारा/अथेन्स – ‘तुर्की ने यूरोपिय देशों में जाने के लिए रिहा किए शरणार्थी एवं स्थानांतरण करनेवाले लोगों पर ग्रीस की सुरक्षा यंत्रणा ने नाझी सैनिकों की तरह अत्याचार किए, ऐसा गंभीर आरोप तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष रेसेप एर्दोगन ने किया| साथ ही तुर्की ने ग्रीस के राजदूत को समन्स भेजा है| पर, ग्रीस ने यह आरोप ठुकराए है| साथ ही दुसरें विश्वयुद्ध के दौरान हिटलर ने ज्यूं पर किए अत्याचार और अब अपनी देश की सुरक्षा के लिए घुसपैठियों पर हो रही कार्रवाई की तुलना ही नही हो सकती, इन शब्दों में ग्रीस ने तुर्की को फटकार लगाई है|

सीरिया, इराक एवं अन्य एशियाई देशों से स्थानांतरण कर रहे शरणार्थियों के मुद्दे पर वर्ष २०१६ में तुर्की ने यूरोपिय महासंघ के साथ समझौता किया था| इस समझौते के अनुसार यूरोपिय महासंघ से प्राप्त हो रही आर्थिक सहायता के बदले में तुर्की शरणार्थियों को रोककर रखने के लिए तैयार हुआ था| पर, पीछे कुछ महीनों से तुर्की ने यह समझौता तोडकर यूरोपिय देशों में शरणार्थियों के झुंड छोडने की धमकी देना शुरू किया है| यूरोपिय देशों ने सीरिया के मुद्दे पर सहायता देने से इन्कार करने पर तुर्की ने हजारों शरणार्थियों को ग्रीस की दिशा में छोड दिया है

इस वजह से हजारों शरणार्थी ग्रीस में प्रवेश करने के लिए आगे बढ रहे है और कुछ लोगों ने ग्रीस के सुरक्षा सैनिकों पर हमलें भी किए| तभी कुछ शरणार्थियों ने सीमा पर लगाई बाड तोड दी है| इन आक्रामक प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए ग्रीस के सैनिकों को कडी कार्रवाई करनी पडी है| इसके साथ ही ग्रीस ने अबतक ४२ हजार शरणार्थियों को रोक रखा है| पर, ग्रीस की सुरक्षा यंत्रणा की इस कार्रवाई पर तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष एर्दोगन ने क्रोध व्यक्त किया है| नाझी सैनिक और ग्रीस की सुरक्षा यंत्रणा की कार्रवाई में कुछ भी फरक नही है, यह आरोप एर्दोगन कर रहे है|

निरपराध जनता पर गोलीबारी करना, अमानवी अत्याचार नाझी ने किए अत्याचार की याद दिला रही है| इन शरणार्थियों को रोकने का अधिकार आपको किसने दिया है, यह सवाल एर्दोगन ने किया| इससे पहले भी ग्रीस के सैनिकों ने सीमा पर की कार्रवाई में चार शरणार्थी मारे गए थे, यह आरोप एर्दोगन ने किया था| पर, तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष ने किए यह आरोपफेक न्यूजपर आधारित होने की बात ग्रीस ने स्पष्ट की थी| इस बार भी ग्रीस की सरकार ने इस्रायली दूतावास ने किए बयान का संदर्भ देकर तुर्की ने रखें आरोप ठुकराए है|

दुसरे विश्वयुद्ध के दौरान हिटलर ने ज्यूं के विरोध में किए अत्याचार और यूरोपिय सुरक्षा दलों से शरणार्थियों के विरोध में हो रही कार्रवाई की तुलना ही नही हो सकती, यह बात इस्रायली दूतावास ने कुछ दिन पहले कही थी| साथ हीयूरोपिय देशों में प्रवेश करना है तो इस तरह खिडकी से चोरों की तरह प्रवेश ना करें| अधिकृत कागज के जरिए व्यवहार के साथ प्रवेश करें| सुरक्षा के कारण पनाह लेनी है तो अंतरराष्ट्रीय नियमों के?अनुसार पनाह मिलेगी, यह इशारा ग्रीस सरकार के प्रवक्ता स्टेईओस पेटास ने दिया|

इसके बाद समुद्री क्षेत्र में ग्रीस के तटरक्षक दल के जहाज से टकरानेवाले तुर्की पर आलोचना करके ग्रीस ने तुर्की के राजदूत को समन्स दिया है| तभी, तुर्की ने भी शरणार्थियों को बंद रखने के लिए खुफिया केंद्र तैयार किए है, ऐसी खबर प्रसिद्ध करनेवाले अमरिकी समाचार पत्र न्यूयॉर्क टाईम्स को भी फटकार लगाई| यह खबर झुट है, ऐसा ग्रीस ने स्पष्ट किया है|

ग्रीस और तुर्की के बीच शरणार्थियों के मुद्दे पर बनें विवाद पर यूरोपिय देश ग्रीस के साथ डटकर खडें होते दिखाई दे रहै है| कुछ भी हो पर शरणार्थियों का इस्तेमाल करके यूरोप को ब्लैकमेल करने का अवसर तुर्की को प्रदान नही किया जाएगा, यह इशारा यूरोपिय देशों ने पहले ही दिया था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.