जागतिक अर्थव्यवस्था को ‘कोरोना व्हायरस’ का झटका

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरलंदन/न्यूयॉर्क: दुनिया में दुसरें क्रमांक की अर्थव्यवस्था होनेवाले चीन को लगभग ‘लॉकडाउन’ करनेवाली ‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी तीव्रता लगातार और भी बढने का चित्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिखाई दे रहा है| चीन में मरिज और इस बिमारी का शिकार होनेवालों की संख्या बढ रही है तभी जागतिक अर्थव्यवस्था को नकारात्मक स्थिति का झटका लग रहा है और ईंधन क्षेत्र एवं शेअर बाजारों में बडी गिरावट देखी गई है| साथ ही सुरक्षित निवेश के लिए चुने जा रहे सोने के दामों में बढोतरी हो रही है और मंगलवार के व्यापार में सोने का दाम प्रति औंस १,५९० डॉलर्स के उच्चतम स्तर पर जा पहुंचा|

चीन दुनिया में सबसे बडा ईंधन आयातदार देश है और प्रति दिन करीबन १३ लाख बैरल्स ईंधन की आयात करता रहा है| पर, कोरोना व्हायर की महामारी के बाद इस में करीबन चार लाख बैरल्स की कमी होने की बात सामने आयी है| इससे ईंधन की मांग में भी गिरावट देखी जा रही है और इससे ईंधन के दामों को झटका लगा है| मंगलवार के दिन क्रुड का दर प्रति बैरल्स ५६ डालर्स तक गिरे थे| अमरिका में ईंधन का दाम भी ५१ डालर्स तक निचे गिरा था| कोरोना व्हायरस की महामारी फैलने के बाद ईंधन के दामों में करीबन २० प्रतिशत गिरावट देखी गई है|

इसी पृष्ठभूमि पर जागतिक व्यापार संगठन ने वर्ष २०२० में अंतरराष्ट्रीय व्यापार में गिरावट दिखाई देगी, यह अंदाजा जताया है| पिछले वर्ष के आखरी तिमाही में जागतिक व्यापार में ०.२ प्रतिशत गिरावट हुई थी| चीन में फैली बिमारी के कारण इसमें और भी गिरावट होगी, यह दावा जागतिक व्यापार संगठन ने किया है| मंगलवार के दिन एशियाई एवं यूरोपिय शेअर बाजारों में भी बडी गिरावट देखी गई|

इस दौरान चीन में अभी भी उद्योगक्षेत्र लॉकडाउन होने से जागतिक दंवाईयां निर्माण के क्षेत्र को बडा झटका लग सकता है, यह दावा यूरोप के उद्योजकों के गुट ने किया है| चीन दुनिया में दंवाईयां निर्माण करनेवाला शीर्ष देश जाना जाता है|

स्मार्ट फोन’ क्षेत्र की शीर्ष कंपनी ‘एपल’ ने चीन के व्यापार में बडा नुकसान होने का अंदाजा व्यक्त किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.