मात्र २४ घंटों में और पांच देशों में ‘कोरोना व्हायरस’ का फैलाव शुरू

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरबीजिंग/सेऊल: ‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी प्रतिदिन तीव्र हो रही है और पीछले २४ घंटों में इस महामारी का पांच नए देशों में फैलाव हुआ है| इस महामारी का फैलाव होनेवाले देशों के साथ ही मरीज और हो रहे मौत की संख्या भी लगातार बढ रही है| गुरूवार के दिन चीन और अन्य देशों की यंत्रणा ने साझा की हुई जानकारी के अनुसार मरीजों की संख्या ९६ हजार तक जा पहुंची है और इस महामारी से अबतक ३,३०० लोगों की मौत हुई है| इसमें चीन में सबसे अधिक ३ हजार से भी अधिक लोगों की मौत हुई है|

पीछले २४ घंटों में ‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी दक्षिण अफ्रीका समेत चिली, हंगेरी, पोलैंड और स्लोव्हेनिया में जा पहुंची है| हंगेरी में देखें गए मरीजों में ईरान के दो छात्रों का समावेश है| स्लोव्हेनिया में देखा गया मरीज इटली की यात्रा करके पहुंचा होने की बात सामने आयी है| दक्षिण अफ्रीका में देखें गए कोरोना व्हायरस के मरीज ने भी इटली की यात्रा की थी, यह बताया गया है| दक्षिण अफ्रीका में कोरोना व्हायरस का मरीज देखें जाने के बाद चीन में मौजूद दक्षिण अफ्रीका के नागरिकों को स्वदेश लाने के लिए गतिविधियां शुरू करने का ऐलान किया गया है|

कोरोना व्हायरस’ की महामारी का फैलाव शुरू होनेवाले चीन में इस बिमारी से दम तोडनेवाले मरीजों की संख्या तीन हजार से भी अधिक हुई है| वही, चीन में ही इस बिमारी के चपेट में अभी भी ८० हजार से भी अधिक लोग है और इन मरीजों की संख्या लगातार बढने की बात सामने आ रही है| वुहान शहर में फैली महामारी के दौरान इलाज प्राप्त करके घर पहुंचे एक मरीज की मौत होने से सनसनी फैली है| इससे पहले चीन के कुछ हिस्सों में अस्पतालों से घर भेजें गए मरीजों में इस बिमारी के आसार फिर से दिखाई देने की बात स्पष्ट हुई थी| पर, इनमें से किसी मरीज की मौत होने की यह पहली ही घटना दर्ज हुई है|

इस पृष्ठभूमि पर चीन के वैज्ञानिकों ने ‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी के दो प्रकार होने की जानकारी साझा की है| एक जर्नल में इस विषय में प्रबंध लिखा गया है और वैज्ञानिकों ने कोरोना व्हायरस के दो प्रकारों को ‘एल’ और ‘एस’ यह नाम दिए है| इनमें से ‘एल’ प्रकार का विषाणु काफी तेजी से फैल रहा है और अबतक देखें गए मरीजों में मसे ७० प्रतिशत लोग इसी विषाणु से पीडित पाए गए है| वही, ‘एस’ प्रकार का विषाणु कम तेजी से फैल रहा है, पर नए मरीजों में इसी विषाणु का संक्रमण देखा गया है, यह बात वैज्ञानिकों ने सामने रखी है|

इसी बीच, दक्षिण कोरिया में ‘कोरोना व्हायरस’ के मरीजों की संख्या बढकर छह हजार तक जा पहुंची है और इस बिमारी के चपेट में आने से हुई मौत की संख्या ४० हुई है| ईरान में ‘कोरोना व्हायरस’ ने अबतक ३,५०० से भी अधिक लोगों को चपेट में लिया है और इस बिमारी के कारण मरनेवालों की संख्या १०७ तक जा पहुंची है| जापान में भी कोरोना व्हायरस के एक हजार से भी अधिक मरीज देखें गए है और इनमें से १२ लोगों की मौत हुई है| इटली में कोरोना व्हायरस से पीडित १०० से भी अधिक लोगों की मौत हुई है और ऐसे में इस बिमारी का फैलाव रोकने के लिए स्कूल और पाठशाला बंद रखने का निर्णय किया गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.