नकली नोटों का रैकेट चलानेवाले दाऊद के हस्तक का सौदी द्वारा प्रत्यार्पण

नई दिल्ली, दि. २३: भारत में नकली नोटों की तस्करी के मामले में कुख्यात गुनाहगार दाऊद इब्राहिम का साथीदार ‘पोडी सलाम’ को गुरूवार को सौदी अरेबिया से प्रत्यार्पित किया गया| इंटरपोल की सहायता से पोडी सलाम को भारत में लाया गया| राष्ट्रीय जाँच एजन्सी (एनआयए) ने पोडी को हिरासत में लिया है| पोडी सलाम की पूछताछ में, भारत में नकली नोटों की तस्करी के मामले में कई चौंकानेवाले मामलों का पर्दाफाश होने की आशंका जताई जा रही है|

दाऊदभारत में ज़ाली नोटों की तस्करी के मामले में अब्दुल सलाम उर्फ पोडी सलाम इसे गिरफ्तार करने के लिए, पिछले दो सालों से भारतीय जाँच एजन्सियाँ कोशिश कर रही थीं| ‘युनायटेड अरब अमिरात’ में (युएई) होटल कारोबार सँभालनेवाले पोडी सलाम का नाम, नकली नोटों के मामले में तीन साल पहले केरला में मारे गये छापे के बाद सामने आया था|

जनवरी २०१३ में केरला में मालाप्पूरम ज़िले के वंदूर में पाँचसो रुपयों के करीब दो हज़ार ज़ाली नोट मिले थे| इन नकली नोटों के मामले की जाँच शुरू करते समय, सन २०१४ में कोची के इंटरनैशनल एअरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने आबिद हसन नाम के एक शख्स को ९.७५ लाख के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था| यह नोट ‘युएई’ से लाये गये थे, यह बात पूछताछ के बाद सामने आयी थी| इन दोनों मामलों को जाँचपड़ताल के लिए ‘एनआयए’ को सौंप दिया गया था| इस पूछताछ में कई खुलासे हुए थे| इसमें केरला में बड़े पैमाने पर हो रही बनावट चलन की तस्करी के पीछे सलाम का हाथ रहने की बात स्पष्ट हुई थी|

पोडी सलाम यह दाऊद का करिबी साथीदार माना जाता है| ‘युएई’ में अपने होटल कारोबार की आड़ में वह भारत में बनावट नोटों की तस्करी करता था, यह बात जाँच में स्पष्ट हुई थी| पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर छपे जानेवाले इन नोटों को, दाऊद का एक और क़रिबी साथीदार अफताब बात्की उर्फ सुलतान युएई तक ले जाने का काम करता था और वहीं से यह ज़ाली करन्सी भारत में भेजने की व्यवस्था पोडी सलाम करता था|

इस मामले में पुख्ता सबूत मिलने के बाद एनआयए ने, न्यायालय में पोडी सलाम और अफताब बात्की के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था| साथ ही, पोडी सलाम के खिलाफ ‘रेड कॉर्नर नोटीस’ जारी करने के गुजारिश इंटरपोल के पास की थी| कुछ महीने पहले इंटरपोल द्वारा यह नोटीस जारी कर दी गई थी|

इस मामले में कुछ दिन पहले पोडी सलाम को, सौदी अरेबिया की एजन्सी ने गिरफ्तार किया था| साथ ही, इंटरपोल की सहायता से गुरूवार रात को उसे दिल्ली लाया गया| दिल्ली आंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पोडी का कब्जा एनआयए ने लिया है| केरला के नकली नोटों के मामलें में अबतक पाँच लोगों को गिरफ्तारी हुई है| इसमें पोडी सलाम को हुई गिरफ्तारी सबसे महत्त्वपूर्ण मानी जाती है| लेकिन अफताब बात्की अब तक फरार है|
पोडी सलाम की गिरफ्तारी से, भारत में ज़ाली नोट किस प्रकार से भेजे जाते हैं, इस मामले में और ज़्यादा खुलासा हो सकता है, ऐसा दावा एनआयए ने किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.