आतंकवाद के मसले पर भारत और अमरीका के विदेशमंत्रियों ने पाकिस्तान को फटकारा

नयी दिल्ली, दि. ३० (पीटीआय) – ‘पाकिस्तान ने अपने भूभाग में ‘लश्कर-ए-तैयबा’, ‘जैश-ए-मोहम्मद’, ‘डी कंपनी’ जैसे आतंकवादी और गुनाहगारी संगठनों को सुरक्षा देना रोकना चाहिए’, ऐसी माँग विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने की| भारत द्वारा की गई इस माँग से अमरीका पूरी तरह से सहमत है, ऐसा विदेशमंत्री स्वराज ने कहा|

john-kerry-sushma-sawaraj- विदेशमंत्री

अमरीका के विदेशमंत्री जॉन केरी भारत यात्रा पर आये हैं| उन्होंने विदेशमंत्री सुषमा स्वराज से प्रदीर्घ चर्चा की| इसके बाद दोनो नेताओं ने पत्रकारों से की हुई बातचीत में यह जानकारी दी| मुंबई तथा पठानकोट पर हुए आतंकवादी हमले के मास्टरमाईंड्स पर पाकिस्तान ने कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ऐसी उम्मीद केरी ने जताई|

दोनों देशों के विदेशमंत्रियों के बीच संपन्न हुई चर्चा में, आतंकवाद और आतंकवादी कार्रवाई पर सबसे ज़्यादा ज़ोर देने का निर्णय लिया गया, यह बात पत्रकार परिषद में स्पष्ट हो गई| पाकिस्तान में चल रहीं आतंकवादी गतिविधियों के बारे में अमरिकी विदेशमंत्री केरी को पूरी जानकारी दी गई है, ऐसा सुषमा स्वराज ने कहा| इसपर केरी ने चिंता जताकर, पाकिस्तान ने आतंकवादियों में ‘अच्छा’ और ‘बुरा’ ऐसा फ़र्क़ ना करते हुए सख़्त कार्रवाई करनी चाहिए, ऐसी उम्मीद जॉन केरी ने भी जतायी, ऐसा स्वराज ने स्पष्ट किया| इस वक्त, आतंकवाद के मामले में दोनों देशों के बीच गोपनीय दस्तावेजों का आदानप्रदान बढ़ना चाहिए, इसपर भी दोनो नेताओं में सहमति हो गयी, ऐसा कहा जाता है|

इसी दौरान, भारत और अमरीका के बीच का कारोबार कुल ५०० अरब डॉलर तक ले जाने का उद्दिष्ट सामने रखा गया है, ऐसी जानकारी केरी ने दी| साथ ही, कम समय में भारत और अमरीका के बीच रक्षामामले में सहकार्य बढ़ा हुआ होने पर केरी ने खुशी जताई| उसीके साथ, अमरीका की ‘वेस्टिंगहाऊस’ कंपनी द्वारा भारत में विकसित किये जानेवाले परमाणुऊर्जा प्रकल्प की प्रक्रिया और ते़ज़ करने पर भी दोनो देशों में सहमति हो गयी है, ऐसा केरी ने स्पष्ट किया|

भारत की ‘एनएसजी’ सदस्यता के लिए अमरीका ने की हुई सहायता पर विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रिया अदा किया| साथ ही, संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी को अमरीका ने समर्थन दिया था| इसके लिए भी विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने अमरीका का शुक्रिया अदा किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.