अमरीका में कर्ज़ की मर्यादा नहीं हटाई गई तो ‘ट्रिलियन डॉलर कॉईन’ का विकल्प अपनाने की हो रही है चर्चा

trillian-dollar-coin-us-3वॉशिंग्टन – अमरीका की संसद यदि कर्ज़ की मर्यादा हटाने में असफल होती है तो बायडेन प्रशासन के सामने ‘ट्रिलियन डॉलर कॉईन’ का विकल्प होने की बड़ी चर्चा अमरीका में होने लगी है। इस सिक्के के साथ ही राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन अमरिकी संविधान के १४ वें सुधार का हिस्से वाले ‘पब्लिक डेट क्लॉज’ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, यह दावा कुछ विश्‍लेषकों ने किया है। अमरिकी वित्त विभाग के पास १५ से १६ अक्तुबर तक खर्च करने जितना निधी ही शेष बचा है, यह बात संबंधित अफसर ने साझा की है।

अमरीका के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष बराक ओबामा के कार्यकाल में कर्ज़ की मर्यादा के समय सीमा के मुद्दे पर ‘पार्शिअल शटडाऊन’ करना पड़ा था। बायडेन के कार्यकाल में भी इसकी पुनरावृत्ति होने के संकेत दिए गए हैं। इस संभावित शटडाऊन से बचने के लिए अमरीका के राजनीति और प्रशासन के दायरे में अलग अलग विकल्पों की चर्चा होने लगी है। इनमें से ‘ट्रिलियन डॉलर कॉईन’ और ‘पब्लिक डेट क्लॉज’ का विकल्प अपनाने के मुद्दों ने माध्यमों का ध्यान आकर्षित किया है।

trillian-dollar-coin-us-1अमरीका के वित्तमंत्री ‘ट्रिलियन डॉलर कॉईन’ जारी करने का अधिकार रखते हैं। यदि संसद ने कर्ज़ की मर्यादा हटाने के लिए आवश्‍यक विधेयक पारित नहीं किया तो ‘ट्रिलियन डॉलर कॉईन’ अमरीका की सेंट्रल बैंक में जमा करके निधी प्राप्त किया जा सकता है, ऐसा कहा जा रहा है। यह सिक्का ‘प्लैटिनम’ का बना है और इसका ढ़ाँचा ‘यूएस मिंट’ में तैयार है, यह जानकारी पूर्व अधिकारी ने प्रदान की है। अमरीका के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष बराक ओबामा के कार्यकाल में भी इस विकल्प को अपनाने पर बातचीत हुई थी, यह जानकारी ओबामा ने एक साक्षात्कार के दौरान प्रदान की थी।

लेकिन, वित्तमंत्री जैनेट येलेन ने इस विकल्प का स्पष्ट विरोध किया है। यह विकल्प महज़ एक तरकीब है, हम इसका विरोध करते हैं, ऐसा येलेन ने कहा है। विपक्षी दल रिपब्लिकन पार्टी ने भी इसका विरोध किया है और इस निर्णय से महंगाई बढ़ सकती है, यह चिंता भी जताई है। अमरीका के इतिहास में अब तक कभी भी इस विकल्प का इस्तेमाल नहीं किया गया है, इस पर भी ध्यान आकर्षित किया जा रहा है।

कुछ विशेषज्ञ एवं विश्‍लेषकों ने संविधान के १४ वें सुधार का भी ज़िक्र किया है। इस सुधार के ‘पब्लिक डेट क्लॉज’ के अनुसार राष्ट्राध्यक्ष अमरीका के कर्ज़ को सीधे-सीधे रद करके आगे नए कर्ज़ प्राप्त करने के लिए अनुमति प्रदान कर सकते हैं, यह दावा विशेषज्ञ कर रहे हैं। इस निर्णय को कानूनी स्तर पर चुनौती दी जा सकती है और इसका निर्णय आने में बड़ा समय लगेगा, इस ओर भी विशेषज्ञ ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। लेकिन, इस पर अमल करने को लेकर कानून के विशेषज्ञों में मतभेद हैं और राष्ट्राध्यक्ष संसद के अधिकारों पर अतिक्रमण नहीं कर सकते, यह इशारा विश्‍लेषकों ने दिया है।

trillian-dollar-coin-us-2‘ट्रिलियन डॉलर कॉईन’ और संविधान के १४ वें सुधार के विकल्पों की चर्चा बायडेन प्रशासन कर्ज़ की मर्यादा को लेकर बेबस होने के संकेत दे रही है। बीते महीने से यह चर्चा होने के बावजूद राष्ट्राध्यक्ष बायडेन और प्रशासन को अब तक इस मुद्दे का हल निकालना मुमकिन नहीं हुआ। बल्कि, बायडेन प्रशासन खर्चे के विधेयक पेश करके इससे संबंधित प्रावधानों में अधिक समय बरबाद करने में जुटा होने का चित्र सामने आ रहा है। इसी बीच, रिपब्लिकन पार्टी के सिनेट के नेता मिच मैक्कोनेल ने दो महीनों के लिए कर्ज की मर्यादा स्थगित करने का प्रस्ताव बुधवार के दिन पेश करने की बात सामने आयी है। इस पर सहमति हुई तो अगले दो महीनों के लिए अमरिकी प्रशासन के सामने खड़ी खर्चे की समस्या दूर हो सकती है।

दो वर्ष पहले अमरीका के भूतपूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने कर्ज़ की मर्यादा (डेट सीलिंग) स्थगित करने का निर्णय किया था। इस निर्णय की समय सीमा ३१ जुलाई तक थी। अगस्त से अमरिकी वित्त विभाग अपने आपात्कालिन एवं विशेष प्रावधानों की सहायता से काम कर रहा है। कर्ज़ की परिसीमा पर निर्णय नहीं हुआ तो अर्थव्यवस्था में बड़ी उथल-पुथल होने की संभावना है। वित्तमंत्री जैनेट येलेन ने संसद को बार बार खत द्वारा इस बात का अहसास दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.