इराक से भी ज्यादा सीरिया से अमरिकी सेना की वापसी का असर भीषण होगा – सीनेटर लिंडसे ग्राहम इनका इशारा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंगटन – वर्ष २०११ में अमरिका ने इराक से सेना वापसी की थी| उसके बाद इस देश में आईएस जैसे खतरनाक आतंकवादी संगठन का उदय हुआ| अब राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प सीरिया से अमरिका की सेना वापसी कर रहे हैं| इस वापसी के परिणाम इराक से हुए सेना वापसी से भी भयंकर होंगे, ऐसी चेतावनी अमरिका के सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने दी है|

राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इन के इस निर्णय के बाद सीरिया में अस्थिरता फैलेगी और अमरिका के सहयोगी कुर्द संगठन तथा इस्राइल की सुरक्षा खतरे में होगी, इसकी तरफ ग्राहम ने ध्यान केंद्रित किया है| ऐसे में ईरान जैसा देश अधिक प्रबल होगा, ऐसी चिंता ग्राहम ने व्यक्त की है|

सीरिया से अमरिकी सेना की वापसी का समय आया है, ऐसा कहकर राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने खलबली फैलाई थी| इस निर्णय पर खाड़ी देशों में बड़ी प्रतिक्रिया उमड़ रही थी| अमरिका में भी इस निर्णय को कड़ा विरोध हो रहा है| अमरिका के वरिष्ठ लष्करी अधिकारी ने भी राष्ट्राध्यक्ष का निर्णय सही नहीं है, ऐसा दावा किया है| अमरिका के रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस ने इस प्रश्न पर मतभेद होने से इस्तीफा देने के दावे किए जा रहे हैं| राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प अपने इस निर्णय पर कायम है| सीरिया में सेना वापसी का समय पत्रक हमने घोषित नहीं किया है, पर सेना वापसी का निर्णय जल्दबाजी में कार्यान्वित नहीं होगा बल्कि यह प्रक्रिया विचारपूर्वक होगी ऐसा ट्रम्प ने कहा था|

राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इनके इस निर्णय पर नाराजगी व्यक्त करके रिपब्लिकन पक्ष के सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने इसके विरोध में ट्रम्प को चेतावनी दी है| इसके लिए ग्राहम ने २०११ वर्ष में अमरिका ने इराक से सेना वापसी करने के बाद उस परिस्थिति का दाखिला दिया है| तत्कालीन राष्ट्राध्यक्ष बराक ओबामा ने इराक में अमरिकन सेना का काम पूर्ण होने की बात कहकर इराक से सेना वापसी की थी| उसके बाद इराक में इस्लामिक स्टेट अर्थात आतंकी आईएस संगठन का उदय हुआ और आईएस ने इराक में भयंकर रक्तपात किया|

केवल इराक ही नहीं बल्कि आसपास के देशों में भी आईएस से खतरा निर्माण हुआ था| सीरिया में भी आईएस ने अपना विस्तार किया था| इसकी याद दिला कर लिंडसे ग्राहम ने उस समय अमरिका ने सीरिया से सेना वापसी की, तो इराक से भी भयंकर स्थिति निर्माण होगी ऐसा सूचित किया है| सीरिया से अमरिकी सेना की वापसी करने से आईएस के विरोध में अमरिका को सहायता कर रही संगठन खतरे में आएंगी| अमरिकी सेना की वापसी के बाद तुर्की ने इस कुर्द संगठन पर हमले की धमकी दी थी, इसकी तरफ ग्राहम ने ध्यान केंद्रित किया है|

इतना ही नहीं बल्कि अमरिका का खाड़ी देशों में सहयोगी देश होने वाले इस्राइल की सुरक्षा पर भी इससे ने वापसी के विपरीत परिणाम होंगे तथा ईरान जैसा शत्रु देश इसकी वजह से अधिक प्रबल होगा, ऐसा दावा ग्राहम ने किया है| यह सारी बातें ध्यान में लेकर अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष सीरिया से सेना वापसी का निर्णय रद्द करें| जब तक सीरिया में परिस्थिति पूर्ण रूप से नियंत्रण में नहीं आ रही, तब तक सेना वापसी का विचार भी ना करें, ऐसा आवाहन ग्राहम ने किया है| कुर्द बागियों की सुरक्षा के लिए अमरिका कटिबद्ध होकर तुर्की ने अमरिका के विरोध में जाकर कुर्दों पर हमले किए तो तुर्की की वित्त व्यवस्था डूबा ने की धमकी अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष ने दी थी| पर इसका तुर्की पर विशेष परिणाम नहीं हुआ है, इस पृष्ठभूमि पर ग्राहम ने किए आवाहन का महत्व बढ़ रहा है|

दौरान अमरिका के सीरिया में सैनिकों की जगह कंत्राटी सैनिक ले सकते हैं, ऐसा कहकर ब्लैक वॉटर इस कंपनी के प्रमुख एरिक प्रिंस ने सबका ध्यान केंद्रित किया था| सीरिया में कंत्राटी सैनिक तैनात करने का निर्णय अधिक व्यवहार्य एवं अमरिका के हित में रहेगा, ऐसा दावा प्रिंस ने किया था| अमरिकन सैनिकों को सिरिया से वापस बुलाने के राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प के निर्णय की यह पृष्ठभूमि हो सकती है, यह बात प्रिंस ने दिए प्रस्ताव से उजागर हुई थी|

सीरिया की राजधानी दमास्कस में भीषण बम विस्फोट

दमास्कस – सीरिया की राजधानी दमास्कस रविवार को भयंकर विस्फोट से झुंजला उठा है| शहर के दक्षिणी भाग में सीरियन लष्कर के अड्डे के पास यह विस्फोट हुआ है और इसमें बहुत बड़ी मनुष्य हानि होने की बात कही जा रही है| पर इसकी जानकारी उजागर नहीं हुई है| सीरियन वृत्त माध्यम में इसकी जानकारी दी है| इस्राइल तथा अमरिका सीरिया में हवाई हमले करने की बात इससे पहले भी सामने आई थी| यह विस्फोट इस हमले का भाग था या आतंकवादियों की कार्रवाई यह बात स्पष्ट नहीं हो सकी है|

राजधानी दमास्कस के दक्षिण में होनेवाली सीरियन लष्कर के अड्डे के पास यह विस्फोट हुआ है| इससे पहले भी इस्राइल ने सीरिया में ईरान तथा हिजबुल्लाह के अड्डे और हथियारों के गोदाम पर जबरदस्त हवाई हमले किए थे| पर उसकी जिम्मेदारी इस्राइल ने कई महीनों पहले स्वीकारी थी| अब तक इस्राइली वायुसेना ने सीरिया में १०० से अधिक हमले किए और आगे चलकर इस्राइल सीरिया में ऐसे हमले करता रहेगा, ऐसा दावा इस्राइली अधिकारियों ने किया था| अमरिका भी सीरिया में आईएस के ठिकानों पर जोरदार हवाई हमले चढ़ा रहा है|

इस पृष्ठभूमि पर दमास्कस के लष्करी अड्डों पर इस विस्फोट की गहनता अधिक बढ़ रही है| सिरियन यंत्रणा से इस बारे में किसी भी शुरू की जानकारी सामने नहीं आई है| तथा इस्राइल एवं अमरिका ने इस विस्फोट के बारे में जानकारी नहीं दी है| रशिया एवं ईरान यह देश सिरियन प्रशासन को सहायता करने के लिए कार्रवाई कर रही है और इस देश से भी इस विस्फोट के बारे में किसी भी स्वरूप की जानकारी नहीं दी गई है|

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.