‘हॉर्न ऑफ अफ्रीका’ में २०११ से भी भयंकर सूखे का खतरा – ‘इगाड’ की चेतावनी

जिबौती – साल २०११ में ‘हॉर्न ऑफ अफ्रीका’ में फैले सुखे के कारण २ लाख ६० हज़ार लोगों की मौत हुई थी। लेकिन, इस साल का सुखा उससे भी भयंकर होगा। अफ्रीका के इस क्षेत्र के सोमालिया, केनिया, युगांडा और इथियोपिया इन देशों में इस वर्ष बारिश की मात्रा आम औसत से भी कम होने की उम्मीद है। इस वजह से वर्णित क्षेत्र के ८३ लाख लोगों को मानवीय सहायता की उम्मीद होगी, ऐसी चेतावनी ‘इगाडा’ संगठन ने दी है।

अफ्रीका के आठ देशों के व्यापारी गुट के तौर पर जाने जा रहे ‘इंटरगवर्नमेंटल अथॉरिटी ऑन डेवलपमेंट’ (इगाड़ा) ने जारी की हुई जानकारी के अनुसार हॉर्न ऑफ अफ्रीका लगातार छठी बार सूखे का सामना करेगा। लेकिन, इस वर्ष का सुका इस क्षेत्र में भूखमरी का संकट तीव्र करने का कारण बनेगा, ऐसा ‘इगाडा’ का कहना है। पिछले तीन सालों से सोमालिया सुके का सामना कर रहा है और इसमें हज़ारों की जान गई हैं। इस सुके की वजह से सोमलिया में १३ लाख विसथापित हुए हैं।

सोमालिया की तरह हॉर्न ऑफ अफ्रीका के केनिया, युगांडा और इथियोपिया में लगभग २३ लाख लोगों के सामने भूखमरी का संकट खड़ा हो सकता है। मार्च-मई के महीने इस क्षेत्र में बारीश का मौसम होता है। लेकिन, इस वर्ष आम औसत से भी कम बारिश होने की उम्मीद हैं और इस वजह से सुखे की तीव्रता बढ़ेगी, ऐसी चेतावनी ‘इगाडा’ दे रही हैं।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.